Kaun Banega Crorepati का प्रोमो साॅन्ग दे चुके हैं बॉलीवुड के आइटम नंबर किंग Ganesh Hegde, जानें उनकी दिलचस्प बातें 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Nov 10, 2021 | 18:17 IST

Ganesh Hegde Interesting Facts: बॉलीवुड के जाने-माने गायक, डांसर, कोरियोग्राफर और वीडियो डायरेक्टर गणेश हेगड़े आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। गणेश हेगड़े के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिनसे उनके फैंस बेखबर हैं। 

ganesh hegde birthday, interesting facts about ganesh hegde
गणेश हेगड़े   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 10 नवंबर 1974 के दिन मुंबई में गणेश हेगड़े का हुआ था जन्म।
  • गायक, डांसर, परफॉर्मर, कोरियोग्राफर और वीडियो डायरेक्टर हैं गणेश हेगड़े। 
  • बॉलीवुड को कई आइटम नंबर दे चुके हैं गणेश हेगड़े।

Ganesh Hegde Birthday, Interesting Facts: गणेश हेगड़े (Ganesh Hegde) बॉलीवुड के जाने-माने गायक, डांसर, परफॉर्मर, वीडियो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर हैं जो आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। गणेश हेगड़े का जन्म 10 नवंबर 1974 के दिन मुंबई में हरीशचंद्र हेगड़े और विद्या हेगड़े के घर में हुआ था। बॉलीवुड में गणेश हेगड़े एक जाना-पहचाना चेहरा है। गाने के लिए प्यार और डांस के लिए लग्न गणेश हेगड़े के अंदर कूट-कूट कर भरा है। यही वजह है कि बॉलीवुड में आइटम नंबर और कई एवरग्रीन साॅन्ग के लिए वह जाने जाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गणेश हेगड़े ने कई स्टेज शोज को भी कोरियोग्राफ किया है। उन्होंने बॉलीवुड के बहुचर्चित सितारों के साथ दुनिया के कोने-कोने में रॉक कंसर्ट भी आयोजित किया है। बॉलीवुड के साथ गणेश हेगड़े का टीवी इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम है। वह कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले झलक दिखला जा सीजन 8 और 9 (Jhalak Dikhla Ja) के जज भी रह चुके हैं। गणेश हेगड़े के बारे में ऐसी कई बातें हैं जो उनके फैंस नहीं जानते हैं। यहां जानें गणेश हेगड़े के बारे में अनसुनी और अनकही बातें। 

कोरियोग्राफी की शुरुआत

गणेश हेगड़े बॉलीवुड के पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपना कोरियोग्राफी डेब्यू फिल्म खामोशी (Khamoshi) (1996) से किया था। इस फिल्म में गणेश हेगड़े के काम की काफी प्रशंसा की गई थी। गणेश हेगड़े कई स्टेज शो और दुनिया भर में रॉक कंसर्ट को आयोजित कर चुके हैं। गणेश हेगड़े ने बॉलीवुड को कई आइटम नंबर भी दिए हैं। 

लगान फिल्म से मिली पापुलैरिटी

वैसे तो गणेश हेगड़े अपने कई कोरियोग्राफी और गानों की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। मगर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि गणेश हेगड़े को फिल्म लगान से शोहरत मिलनी शुरू हो गई थी। लगान फिल्म में गणेश हेगड़े के काम को काफी सराहा गया था। 

कई कंसर्ट को कोरियोग्राफ कर चुके हैं गणेश हेगड़े

गणेश हेगड़े को कई स्टेज शो और डांस कोरियोग्राफ करने की वजह से पहचाना जाता है। मगर बहुत कम लोग यह जानते हैं कि उन्होंने माइकल जैक्सन के इंडिया कॉन्सर्ट के ओपनिंग एक्ट को भी कोरियोग्राफ किया था। जिसकी वजह से वह रातों-रात फेमस हो गए थे। 

यह हैं गणेश हेगड़े के फेवरेट डांस स्टाइल 

गणेश हेगड़े जितना गाने को प्यार करते हैं उतना ही वह डांस के करीब हैं। उनके फैंस शायद ही यह जानते होंगे कि गणेश हेगड़े का फेवरेट डांस स्टाइल ब्रेक डांस और हिप हॉप है। यही वजह है कि वह माइकल जैकसन के बड़े फैन हैं। 

उपलब्धि

शायद ही कोई यह जानता होगा कि गणेश हेगड़े भारत के पहले ऐसे पॉप आर्टिस्ट हैं जिन्होंने अपने डेब्यू म्यूजिक वीडियो को खुद लिखा था, प्रोड्यूस किया था, डायरेक्ट किया था और उसमें काम किया था। उनके डेब्यू म्यूजिक वीडियो का नाम मैं दीवाना (Main Deewana) था जिसे दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। गणेश हेगड़े ने कौन बनेगा करोड़पति सीजन 3 (Kaun Banega Crorepati Season 3) का प्रोमो साॅन्ग भी दिया था जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) होस्ट बने थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर