जानिए रेखा के पिता जेमिनी गणेशन के बारे में ये बातें, मां की मौत के बाद माना था बेटी

Gemini Ganeshan Birthday: जेमिनी गणेशन की आज 89वीं जयंती है। जेमिनी गणेशन ने रेखा की मम्मी पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी। जानिए रेखा और जेमिनी गणेशन का ये किस्सा...

Gemini Ganeshan
Gemini Ganeshan 
मुख्य बातें
  • साउथ के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन का आज बर्थडे है।
  • जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है।
  • जेमिनी गणेशन ने रेखा की मम्मी पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी।

मुंबई. साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के पिता जेमिनी गणेशन की आज 89वीं जयंती है।  तमिल सिनेमा जगत में जेमिनी को "कादल मन्नान"(रोमांस का देवता) का उपनाम दिया गया था। जेमिनी गणेशन ने रेखा की मम्मी पुष्पावली से गुपचुप शादी की थी।

जेमिनी गणेशन का असली नाम शिवाजी गणेशन है। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर कॉलेज प्रोफेसर से की थी। साल 1947 में जेमिनी स्टूडियो में प्रोडक्शन एक्जिक्यूटिव के रुप में काम करने लगे। वहीं, से उनके नाम में जेमिनी जुड़ गया। 

जेमिनी गणेशन ने 'मिस मालिनी' फ़िल्म से अपने फ़िल्मी जीवन की शुरुआत की थी। अपने पांच दशकों के फिल्मी करियर में जेमिनी गणेशन ने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया जिसमें  तेलुगू, मलायलम, कन्नड़, हिंदी फिल्में भी हैं।

Gemini Ganeshan

रेखा से लिया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 
पुष्पावली और जेमिनी की रेखा के अलावा एक बेटी राधा भी हैं। राधा तमिल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, जेमिनी ने कभी पुष्पावल्ली को अपनी वाइफ स्वीकार नहीं किया था।1991 में रेखा की मां पुष्पवल्ली का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

पुष्पावल्ली की मौत के तीन साल बाद जेमिनी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला।  जेमिनी गणेशन ने इस अवॉर्ड को रेखा ने दिया था और सबके सामने रेखा ने उनके पांव छुए। जेमिनी गणेशन ने कहा, 'उन्हें खुशी है उन्होंने अपनी ‘बॉम्बे वाली बेटी’ के हाथों से अवॉर्ड लिया।'

Gemini Ganeshan

2005 में हुआ निधन
जेमिनी गणेशन का साल 2005 में निधन हो गया था।जब जेमिनी गणेशन का निधन हुआ तो रेखा उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची थीं। तब तो रेखा कुल्लू-मनाली (हिमाचल प्रदेश) में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं।

जेमिनी गणेशन ने 1940 में 19 साल की उम्र में आलामेलु से शादी की थी। आलामेलु से जेमिनी को चार बेटियां हुई। अलामेलु के बाद जेमिनी ने साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सावित्री से शादी की थी। सावित्री और जैमिनी की दो संतानें हैं- बेटी विजया चामुंडेश्वरी और बेटा सतीश कुमार।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर