kareena kapoor: दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, तैमूर को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Dec 14, 2019 | 18:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

kareena kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म गुड न्यूज को लेकर चर्चा में है। बता दें कि एक्ट्रेस जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की।

kareena kapoor ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग को लेकर कही ये बात
kareena kapoor ने दूसरे बच्चे की प्लानिंग को लेकर कही ये बात 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज जल्द रिलीज होने वाली है।
  • फिल्म में एक्ट्रेस प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाएंगी।
  • प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने दूसरा बेबी प्लान को लेकर खुलकर बात की।

फिल्म गुड न्यूज में करीना कपूर एक बार फिर से अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इसे लेकर अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वो दूसरे बच्चे के लिए प्लानिंग कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो इस वक्त काम में बिजी चल रही हैं।

करीना कपूर ने कहा कि 'मैं एक बच्चे से खुश हूं। भगवान की कृपा है हमपर और हम इससे खुश हैं। फिलहाल हमारा फैमिली बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है। इस वक्त हम काम में बिजी हैं। इस तरह हम काम और फैमिली दोनों को बैलेंस करके चल रहे हैं। इस वक्त सिर्फ मैं अपने बच्चे को पर्याप्त समय देने के बारे में सोचती हूं।

बता दें कि करीना के लाडले बेटे तैमूर इंटरनेट सेंसेशन है। उनकी तस्वीरें और वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। जल्द तैमूर अली खान अपना तीसरा जन्मदिन मनाने वाले हैं। जिसे लेकर अभी से ही मीडिया में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज इसी साल 27 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर के अलावा कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में करीना के किरदार का नाम दिप्ती बतरा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@therealkareenakapoor) on

 

वहीं गुड न्यूज के अलावा करीना फिल्म लाल सिंह चड्ढा, अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आएंगी। फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। इसके साथ ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम इरफान खान के अपोजिट दिखाई देंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर