गोविंदा होते अवतार फिल्म के हीरो, इस वजह से रिजेक्ट की थी फिल्म

बॉलीवुड
Updated Jul 28, 2019 | 22:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

साल 2009 में दुनियाभर में तहलका मचा देने वाली फिल्म अवतार पहले गोविंदा को ऑफर की गई थी। इसका खुलासा खुद गोविंदा ने किया था। जानिए क्यों गोविंदा ने रिजेक्ट की थी अवतार फिल्म...

Govinda, Avtaar
Govinda 
मुख्य बातें
  • गोविंदा ने बताया कि अवतार के लीड एक्टर का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था।
  • अवतार जेम्स कैमरन की फिल्म 10 साल तक सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म थी।
  • गोविंदा के मुताबिक-अवतार का टाइटल भी उन्होंने ही सुझाया था।

मुंबई. साल 2009 में रिलीज हुई जेम्स कैमरन की फिल्म 10 साल तक बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म थी। पिछले दिनों एवेंजर्स एंडगेम ने फिल्म को दूसरे नंबर पर खिसका दिया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को ऑफर की गई थी। गोविंदा ने हाल ही में ये खुलासा किया है। 

गोविंदा ने एक टॉक शो में हिस्सा लिया। इस टॉक शो में गोविंदा ने बताया कि अवतार के लीड एक्टर का रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था। हालांकि, उन्होंने मना कर दिया था। यही नहीं, गोविंदा के मुताबिक-अवतार का टाइटल भी उन्होंने ही सुझाया था। 

गोविंदा कहते हैं मैंने कह दिया था कि ये फिल्म बहुत चलेगी। हालांकि, मैंने उन्हें पहले ही कह दिया था कि ये फिल्म सात साल तक नहीं बन पाएंगी। वह मेरी बात सुनकर काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने कहा कि तुम ये कैसे कह सकते हैं।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
: @shivamduaphotography A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on

इस वजह से मना की थी फिल्म 
गोविंदा ने बताया कि मैंने मेकर्स से कहा- तुम अवतार बना रहे हो और ऐसा अवतार चाह रहे हो जो अपंग हो। अवतार भगवान का अंश है और अपंग है। ऐसा नहीं हो सकता है। ये मुमकिन नहीं है। आप मुझसे 410 दिन चाह रहे हैं।

बकौल गोविंदा-  मैं अपने शरीर पर आर्युवेद, पतंजलि और न क्या-क्या करता हूं। आप मेरी बॉडी पर कलर करेंगे। सॉरी ये सब मुझसे नहीं पाएगी। मुझे माफ कर दीजिए। हालांकि, ये फिल्म सुपरहिट होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
designer credit : @Rohinigugnani  : @shivamduaphotography A post shared by Govinda (@govinda_herono1) on

 
ऐसी थी अवतार की कहानी 
अवतार फिल्म की कहानी भविष्य यानी साल 2154 की है। धरती से कुछ लाइट ईयर दूर पेंडोरा नाम का ग्रह है। मनुष्य पेंडोरा से कुछ जानकारी जुटाने, उस पर कॉलोनी बनाने के साथ-साथ वहां की संपत्ति को ले जाना चाहते हैं। 

मानव को वहां के निवासियों ‘ब्लू मंकी’ से खतरा है। वे उन्हें नावी कहा जाता है और इंसान उन्हें अपने से पिछड़ा हुआ मानते हैं। ऐसे में वह अवतार प्रोग्राम का सहारा लेते हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2020 में रिलीज होगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर