Lagdi Lahore Di in Street Dancer: 2 साल पहले आया था Guru Randhawa का ये गाना, अब थ‍िरक रहे वरुण और श्रद्धा

बॉलीवुड
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jan 15, 2020 | 10:58 IST

Lagdi Lahore Di song in Street Dancer 3d : वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म स्‍ट्रीट डांसर में गुरु रंधावा का गाना लगदी लाहौर दी ल‍िया गया है। यहां देखें इस गाने का वीड‍ियो

Guru Randhawa Song Lagdi Lahore Di in Street Dancer 3d watch varun dhawan shraddha kapoor video
Guru Randhawa Song Lagdi Lahore Di in Street Dancer 3d   |  तस्वीर साभार: Times Now

गुरु रंधावा के गानों में उनके ह‍िट पंजाबी सॉन्‍ग लगदी लाहौर दी की अलग ही जगह है। अब इस ब्‍लॉकबस्‍टर गाने को थोड़े नए अंदाज में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ‍िल्‍म स्‍ट्रीट डांसर 3डी में जोड़ा जा रहा है। इस गाने में फ‍िल्‍म की लीड जोड़ी थ‍िरकती नजर आएगी। रेमो ड‍िसूजा के निर्देशन में बन रही स्‍ट्रीट डांसर में पहले भी एक पुराना गाना इस्‍तेमाल क‍िया जा चुका है। ये है 90 के दशक का सुपरहिट मुकाबला सॉन्‍ग जिस पर डांस करके प्रभुदेवा को स्‍टारडम मिला था।

24 जनवरी को रिलीज हो रही है स्‍ट्रीट डांसर में गुरु रंधावा के इस गाने को फीचर क‍िए जाने की खबर सोशल मीड‍िया पर खुद वरुण और श्रद्धा ने शेयर की थी। देखें इसका वीड‍ियो : 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Tu lagdi.... @shraddhakapoor out tomorrow A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

वहीं इस गाने का टीजर भी शेयर क‍िया था ज‍िसमें लाहौर गाने की नई बीट सुनाई दे रही है। फ‍िल्‍म में इस गाने को गुरु रंधावा के साथ तुलसी कुमार ने गाया है। देखें Street Dancer 3D के गाने Lagdi Lahore Di की एक झलक

यहां देखें Guru Randhawa का Lahore Song : 

 

 

जहां तक 14 द‍िसंबर 2017 को रिलीज हुए इस पंजाबी पॉप गाने को अब तक करीब 82 करोड़ व्‍यूज मिल चुके हैं। खास बात ये है क‍ि इस गाने को लिखा भी गुरु रंधावा ने है और इसके कंपोजर भी वही हैं। वैसे गाने का म्‍यूज‍िक वी म्‍यूजिक का है। इस गाने में गुरु रंधावा के साथ मॉडल इजाबेल नजर आई थीं जो ब्राजील की रहने वाली हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर