Hrithik Roshan throwback photo: 18 साल पहले ऐसे लगते थे ऋतिक, करीना और रानी, नील ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

Hrithik Roshan, Kareena Kapoor, Rani Mukerji throwback photo: ऋतिक रोशन के बर्थडे पर नील नितिन मुकेश ने 18 साल पुरानी थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसे देखकर आपको भी फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे की याद आ जाएगी।

Hrithik Roshan, Kareena Kapoor, Rani Mukerji, Neil Nitin Mukesh throwback photo
Hrithik Roshan, Kareena Kapoor, Rani Mukerji, Neil Nitin Mukesh throwback photo  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर नील नितिन मुकेश ने पोस्ट की थ्रोबैक फोटो
  • करीब 18 साल पुरानी इस फोटो में ऋतिक-नील के साथ करीना और रानी दिख रही हैं
  • ये फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे की सेट की हो सकती है

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का आज यानि 10 जनवरी को अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक के लिए फिल्मों के लिहाज से पिछला साल बहुत अच्छा रहा था और उम्मीद की जा रही है कि ये साथ भी जबरदस्त रहेगा। सोशल मीडिया पर उनके फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी ऋतिक को विश कर रहे हैं। 

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर ऋतिक को बर्थडे विश किया। उन्होंने दो फोटोज को जोड़कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इनमें से एक थ्रोबैक फोटो थी। इस थ्रोबैक फोटो में ऋतिक-नील के साथ करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी नजर आ रही हैं।

 

 

इस फोटो के साथ नील ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे डियर ऋतिक। आप मेरे जैसे लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। भगवान आपको हमेशा सभी खुशियों का आशीर्वाद दें। ऋतिक, रानी और करीना ने साल 2002 में फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में साथ काम किया था। वहीं नील इस फिल्म के एसिसटेंट डायरेक्टर थे। फोटो देखकर लग रहा है कि ये फोटो इसी फिल्म के सेट पर क्लिक की गई है। इस हिसाब से ये तस्वीर करीब 18 साल पुरानी है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले साल ऋतिक की सुपर 30 और वॉर रिलीज हुई थी और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रहीं। अब खबर है कि वे फराह खान और रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आ सकते हैं। ये फिल्म बीते जमाने की हिट मूवी सत्ते पे सत्ता का रीमेक होगी। हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर