Happy Janmashtami 2020: अमिताभ बच्चन-कपिल शर्मा से शिल्पा शेट्टी तक, सेलेब्स ने दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

Bollywood TV Celebs Happy Janmashtami 2020: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सेलिब्रिटी लगातार अपने फैन्स, दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए देखें सोशल मीडिया पर किसने किया कौनसा पोस्ट...

Bollywood TV Celebs Amitabh bachchan to shilpa shetty Best Wishes on Happy Janmashtami 2020
सेलेब्स ने दी जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 11 और 12 अगस्त को भगवान कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जा रहा है।
  • फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन पूरे उत्साह, जोश के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है।
  • सेलिब्रिटी लगातार इस शुभ अवसर पर अपने फैन्स, दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

भगवान कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र माह के आठवें दिन हुआ था। इस दिन सभी भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और अपने घरों में मंदिरों को झूलों को सजाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन पूरे उत्साह, जोश के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है।

इसबार हम अपने पसंदीदा सितारों को कोरोना वायरस महामारी के कारण दही-हांडी सेलिब्रेट करते हुए तो नहीं देख सकेंगे, लेकिन उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं जरूर दी हैं। सेलिब्रिटी लगातार इस शुभ अवसर पर अपने फैन्स, दोस्तों और परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट शेयर रहे हैं। 

शिल्पा शेट्टी ने कृष्ण जन्माष्टमी की शुमकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा अपनी मां और बहन के साथ भगवान कृष्ण की पूजा करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'भगवान कृष्णा सभी की परेशानियां दूर करें और सभी को इसका सामना करने के लिए हिम्मत दे। आप सभी को खुशियां, प्यार और शांति मिले।' काजोल ने भी इस दौरान ट्वीट पर कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। वहीं गायक विपिन अनेजा ने जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण महामंत्र का शुभारंभ किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को शुमकामनाएं दीं। साथ ही कॉमेडियन कपिल शर्मा भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। उन्होंने भगवान कृष्ण की फोटो शेयर करते हुए लिखा, '‪कृष्ण जन्माष्टमी की आप सब को बहुत बहुत बधाई... जय श्री कृष्णा।'  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amitabhbachchan) on

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस मौके पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है। जिसमें वो बाल कृष्णा के लुक में दिख रहे हैं। सिद्धार्थ की ये फोटो दिल्ली के दिनों की है जब बचपन में वो कृष्ण बनते थे। साथ ही कंगना रनौत ने भी अपने फैन्स और देशवासियों के इस मौके पर ढेर सारी बेस्ट विशेज भेजी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@anupampkher) on

अनुपम खेर ने इस मौके पर लिखा, 'आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!! हम सब पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद बना रहे...!!' ईशा देओल, नील नितिन मुकेश, अर्जुन रामपाल सहित कई सितारों ने जन्माष्टमी की शुमकामनाएं दीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर