Miraya Takhtani New Photo: सामने आई हेमा मालिनी की नातिन की नई फोटो, मां ईशा देओल ने शेयर की ये खास तस्वीर

बॉलीवुड
Updated Nov 28, 2019 | 12:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Miraya Takhtani Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिया की छोटी नातिन मिराया तख्तानी की नई फोटो सामने आई है, जिसे ईशा देओल ने शेयर किया है। मिराया का जन्म इस साल जून में हुआ था।

Bharat Takhtani with Wife Esha Deol and Daughter Miraya Takhtani
Bharat Takhtani with Wife Esha Deol and Daughter Miraya Takhtani 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की छोटी बेटी मिराया की नई तस्वीर सामने आई है
  • मिराया इस फोटो में अपने पिता भरत तख्तानी के साथ नजर आ रही हैं
  • मिराया, ईशा और भरत की दूसरी बेटी हैं जिनका जन्म इस साल जून में हुआ था

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी इस साल जून में दूसरी बार पेरेंट्स बने थे जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। ईशा ने दूसरी बार मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी और बताया था कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम उन्होंने मिराया रखा।

हेमा मालिनी की नातिन मिराया का जन्म 10 जून को हुआ था और तब से अब तक उन्होंने अपनी बेटी की कुछ ही तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, अब हाल ही में उन्होंने मिराया की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें मिराया का हल्का चेहरा नजर आ रहा है। ईशा ने बेटी की जो फोटो शेयर की उसमें वो लेटी हुईं हैं जबकि उनके पति भरत प्यार से उन्हें देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर ईशा ने लिखा, 'मीयू बेबी। अपने डैडा के साथ मिराया  तख्तानी।'

पिता भरत तख्तानी के साथ मिराया

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

इस पहली फोटो में मिराया काफी क्यूट लग रही हैं। वो लेमन कलर के कपड़े पहने हुए हैं और कानों में उन्होंने छोटे से ईयरिंग पहने हैं जो उनकी क्यूटनेस को और बढ़ा रहे हैं।

ये है उनकी बेटी के नाम का मतलब

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की नातिन मिराया का नाम अपने आप में खास और अलग है जिसकी काफी चर्चा हुई थी। ईशा की बेटी का नाम मिराया है जिसका मतलब भगवान कृष्ण की भक्त (मीरा) है। वहीं ईशा और भारत तख्तानी की पहली बेटी का नाम राध्या है जिसका मतलब है राधा से है, जिनसे भगवान कृष्ण प्रेम करते थे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

 

बता दें कि ईशा ने फरवरी 2012 में बिजनेसमैन भारत तख्तानी से सगाई की थी और इसी साल जून में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद साल 2017 के अक्टूबर महीने में ईशा ने अपनी पहली बेटी राध्या को जन्म दिया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर