हेमा मालिनी से लेकर करीना कपूर तक, पहले से शादीशुदा मर्दों पर आया इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल

बॉलीवुड में कई ऐसी मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिनका पहले से शादीशुदा मर्दों पर दिल आया और फिर शादी के बंधन में बंध गईं। इस लिस्ट में हेमा मालिनी से लेकर करीना कपूर तक का नाम शामिल है।

Hema Malini Kareena Kapoor
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी और करीना कपूर-सैफ अली खान  |  तस्वीर साभार: Instagram

मोहब्बत कभी भी और किसी से भी हो सकती है।  कई बार देखने-सुनने को मिलता है कि शादीशुदा लोगों से भी इश्क हो जाता है। ऐसा आम लोगों की जिंदगी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी होता है। बॉलीवुड में कई ऐसी मशहूर एक्ट्रेस हैं, जिनका पहले से शादीशुदा मर्दों पर दिल आया और फिर वो उसी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। आइए आपको ऐसी 10 एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्होंने जीवनसाथी के रूप में ऐसे शख्स को चुना, जिसकी पहले शादी हो चुकी थी।

हेमा मालिनी

Dharmendra, Hema Malini

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र को फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों फिर आगे चलकर शादी कर ली। हालांकि, हेमा ने जब धर्मेंद्र से शादी की तो वह पहले से शादीशुदा था। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर था। 

श्रीदेवी

श्रीदेवी और बोनी कपूर भी प्यार में दीवाने थे। बोनी ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की। दोनों की दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। बोनी ने श्रीदेवी से पहले मोना कपूर से शादी की थे।

शबाना आजमी

जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी थीं। हनी से तलाक के बाद जावेद जानी-मानी एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों अब साथ में खुशी-खुशी रह रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी

Shilpa Shetty with Husband Raj Kundra and Children

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की।  राज की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने शिल्पा से कविता नाम की महिला से शादी की थी। उन्होंने शिल्पा से शादी करने के लिए कविता को तलाक दिया था। 

रवीना टंडन

रवीना टंडन ने मशहूर फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी रचाई है। अनिल ने रवीना से पहले से नताशा सिप्पी से शादी की थे। नताशा को तलाक देने के बाद अनिल ने रवीना से 2003 में शादी की।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी फिल्ममेकर और निर्माता आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य की पहली शादी पायल खन्ना नामक महिला से हुई थी। रानी और आदित्य की एक बेटी है, जिसका नाम अदिरा है।

जूही चावला

जूही चावला ने जय मेहता से शादी रचाई, जिनका विवाह पहले सुजाता बिड़ला से हुआ था। 1990 में एक विमान दुर्घटना में सुजाता की मौत हो गई, जिसके बाद जय ने 1995 में जूही से शादी की। दोनों के दो बच्चे जाह्नवी और अर्जुन मेहता हैं।
 

बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की जो पहले शादी के बंधन में बंध चुके थे। बिपाशा से शादी से पहले करण का दो बार तलाक हो चुका था।

विद्या बालन

विद्या बालन ने 2012 में निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। सिद्धार्थ पहले से शादीशुदा थे। उनका विद्या से शादी करने से पहले दो बार तलाक हुआ था।

करीना कपूर

Kareena Kapoor Khan with Husband Saif Ali Khan

करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी रचाई, जिनकी पहले शादी अमृता सिंह से हुई थी। अमृता के साथ सैफ के दो बच्चे है जिनका नाम इब्राहिम और सारा है। वहीं, सैफ का करीना के साथ एक बेटा तैमूर अली खान है। बता दें कि करीना दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर