गायों को लड्डू खिला रहे नेहा कक्कड़ के एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ- Video

Neha kakkar Ex Himansh Kohli Feed laddu to Cow: हिमांश कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है...

Neha kakkar Ex boyfriend Himansh Kohli Feed laddus to Cow Video
हिमांश कोहली।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिमांश कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
  • हिमांश कोहली अपने नए वीडियो में एक नेक काम करते दिख रहे हैं।
  • हिमांश गौशाला में जाकर इस वीडियो में गायों को चारा खिला रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हिमांश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। दरअसल हिमांश कोहली इस वीडियो में एक नेक काम करते दिख रहे हैं। वो गौशाला में जाकर इस वीडियो में गायों को चारा खिला रहे हैं। 
वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे हिमांश कोहली सबसे पहले गौशाला में पहुंचकर गायों के बछड़ों से मिलते हैं। उनके साथ थोड़ा फैमिलियर बर्ताव करते हुए सब पर हाथ फेरते हैं। बाद में जब गाय के बड़ते उनके साथ फ्रेंडली हो जाते हैं तब हिमांश कोहली उन्हें चारा के तौर पर लड्डू खिलाते हैं। वीडियो देखने के बाद फैन्स से लेकर हिमांश कोहली के दोस्त तक उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kohlihimansh) on

नेहा कक्कड़ को लेकर हिमांश कोहली ने दिया था बयान
आखिरी बार फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में नजर आए हिमांश कोहली ने कुछ दिन पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। हिमांश ने हालिया इंटरव्यू में एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ को लेकर बात की थी। हिमांश ने कहा था कि वो इस रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस थे और शादी करने तक का प्लान कर लिया था। हिमांश ने ये भी खुलासा किया था कि ब्रेकअप का फैसला नेहा का था और उन्होंने उनके फैसले की इज्जत की। नेहा के साथ हिमांश समय बिताना चाहते थे और इसके चक्कर में उनके (हिमांश के) हाथ से कई प्रोजेक्ट भी निकल गए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kohlihimansh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on

बॉयफ्रेंड के आरोपों पर ये था नेहा कक्कड़ का जवाब 
हिमांश कोहली की इन बातों का नेहा कक्कड़ ने भी खूब जवाब दिया था। नेहा ने बिना नाम लिए लिखा था- 'जो भी लोग मेरे बारे में  बुरा बोलते हैं वो झूठे हैं और जलते हैं। अगर आपको पॉपुलर होना है तो मेरे नाम से नहीं बल्कि अपने काम से बनो। मैंने यदि अपना मुंह खोलना शुरू कर दिया तो मैं तुम्हारे मां, पिता और बहन की करतूत सामन रख दूंगी।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehakakkar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kohlihimansh) on

2018 में हुआ था नेहा कक्कड़-हिमांश कोहली का ब्रेकअप
दरअसल नेहा कक्कड़ का साल 2018 में अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया था जिसे लेकर कई खबरें सामने आई थीं। अपने ब्रेकअप से नेहा इतनी टूट गईं थीं कि वो टेलिविजन शोज और इवेंट्स में कई बार रोई थीं। सोशल मीडिया पर यह खबरें तक आईं कि हिमांश ने नेहा को धोखा दिया जिसके चलते उनका ब्रेकअप हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर