हिमेश रेशमिया के बाद रानू मंडल के साथ इस फेमस सिंगर ने जाहिर की गाने की इच्छा, तारीफ मेें कही ये बात

बॉलीवुड
Updated Sep 18, 2019 | 18:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा गाकर सुर्खियां बटोरने वाली रानू मंडल अब दुनियाभर में फेमस हो चुकी हैं। बॉलीवुड में कई लोग हैं जो उनके साथ काम करने के लिए बेताब हैं।

Ranu mondal and Himesh Reshammiya
Ranu mondal and Himesh Reshammiya 
मुख्य बातें
  • इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडले के साथ काम करने के लिए कई लोग बेताब हैं
  • हिमेश रेशमिया के बाद बॉलीवुड के इस सिंगर ने रानू मंडल के साथ गाने की इच्छा जाहिर की है
  • रानू हाल ही में हिमेश रेशमिया की फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए गाना गाया है

इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू मंडल लगातार चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाने का मौका मिला था। गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। बता दें कि हिमेश रेशमिया के गाने से रानू मंडल को बॉलीवुड में गाने का मौका मिला है। वहीं हिमेश रेशमिया के बाद बॉलीवुड का एक और फेमस सिंगर रानू मंडल के साथ गाना गाने की ख्वाहिश जाहिर की है।

हाल ही में फेमस सिंगर कुमार सानू ने रानू मंडल को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी एक एल्बम लॉन्च के दौरान कुमार सानू ने रानू मंडल को लेकर जिक्र किया। एक वेबसाइट को कुमार सानू ने कहा कि बॉलीवुड में कोई नया गायक आता है तो हमें खुशी होती है। रानू अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचान जरूर मिलेगी। अगर अच्छा ऑफर आएगा तो मैं जरूर उनके साथ काम करना चाहुंगा। सिंगर ने दुर्गा पूजा में एल्बम लॉन्च के दौरान कहा। 

बता दें कि रानू मंडल के साथ कई लोग काम करने के लिए बेताब हैं। उनकी आवाज से इंप्रेस होकर हिमेश रेशमिया ने अपनी नई फिल्म  हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाने का मौका दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

फिल्म के गाने में हिमेश रेशमिया ने भी अपनी आवाज दी है। गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें दोनों साथ गाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

वहीं हिमेश रेशमिया की हैप्पी हार्डी एंड हीर की बात करें तो उनकी ये फिल्म 27 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया डबल रोल में नजर आ रहे हैं। लीड रोल में हिमेश रेशमिया के अपोजिट सोनिया मान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर