नए गाने Loca में बढ़े वजन के साथ द‍िखे हनी स‍िंह, इस बीमारी के चलते 18 महीने कमरे में रहे थे बंद

Honey Singh Dipolar Disorder: हनी सिंह कुछ समय पहले बॉलीवुड से गायब हो गए थे और बाद में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें गंभीर बीमारी हो गई थी, जिसके चलते वो लंबे समय तक एक घर में थे।

Honey Singh
Honey Singh  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सिंगर हनी सिंह का नया गाना लोका रिलीज हो गया है जिसमें वो काफी वजनदार दिख रहे हैं
  • हनी सिंह पहले काफी स्लिम और फिट हुआ करते थे लेकिन पिछले कुछ समय से उनका वजन बढ़ा हुआ है
  • दरअसल कुछ समय पहले हनी सिंह एक डिसऑर्डर के शिकार रह चुके हैं जिसके चलते उनका यह हाल हुआ

जाने माने रैपर हनी सिंह का नया गाना लोका रिलीज हो गया है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को लेकर हनी सिंह चर्चा में हैं जहां यह गाना भी उनके पुराने गानों की ही तरह है और इसमें भी वहीं तड़का देखने को मिल रहा है जो हमेशा से हनी सिंह के गानों में देखने को मिलता रहा है लेकिन खुद हनी सिंह इस गाने में काफी अलग दिख रहे हैं। अपने हालिया रिलीज गाने में हनी सिंह काफी मोटे नजर आ रहे हैं और पहले से बहुत अलग लग रहे हैं। दरअसल हनी सिंह का यह हाल उन्हें हुई बीमारी के बाद हुआ है। 

कुछ समय पहले हनी सिंह बॉलीवुड से गायब हो गए लेकिन किसी को इस बारे में कोई खबर नहीं थी कि वो कहां हैं। उन्हें लेकर कई तरह की खबरें आती रहीं लेकिन इनकी कोई पुष्टि नहीं हुई और वो करीब 2 साल तक बॉलीवुड से गायब रहे। इसके बाद उन्होंने एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म किया और इतने लंबे समय बाद हनी सिंह के इस तरह से लौटने पर उनके फैंस यह जानना चाहते थे कि आखिर दो साल तक हनी सिंह कहां थे। इसके बाद हनी सिंह ने खुद अपने फैंस को इस बारे में जानकारी दी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

 

18 महीने तक एक घर में रहे थे हनी सिंह

हनी सिंह ने इन दो सालों के बारे में बात की और बताया कि उन्हें एक गंभीर बीमारी हो गई थी। सिंगर ने बताया, 'पिछले 18 महीने मेरी जिंदगी का सबसे खराब समय था और मैं किसी से बात करने की हालत में नहीं था। मैं जानता हूं कि इस तरह की अफवाह थी कि ड्रग ओवरडोज के चलते मैं रिहैब में हूं लेकिन मैं नोएडा में अपने घर में था। सच्चाई यह है कि मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर हो गया था। यह 18 महीने तक चला और इस दौरान मैंने चार डॉक्टर बदले, दवाईंयां मुझपर काम नहीं कर रहीं थीं और मैं अजीब चीजें हो रहीं थीं।' हनी सिंह ने यह कुबूल किया कि वो उन्हें यह बीमारी हुई थी और शराब पीने के चलते उनकी हालत बिगड़ गई थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yyhsofficial) on

 

4-5 लोगों से भी डरने लगे थे हनी सिंह

अपने इस डिसऑर्डर के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा था, 'एक साल बीत चुका था लेकिन मुझपर दवाईयों का असर नहीं हो रहा था, जब तक कि चौथे डॉक्टर ने मेरा ईलाज शुरू नहीं किया। एक समय मुझे लगा था कि मैं हमेशा अंधेरे में रहूंगा। मैंने खुद को हर किसी से दूर कर लिया था। मैं अपने कमरे से बाहर नहीं आता था, घर से बाहर निकलना छोड़ दिया था। मैंने महीनों तक दाढ़ी और बाल नहीं कटवाए थे। ऐसा शख्स जो 20 हजार लोगों के सामने परफॉर्म कर चुका था वो 4-5 लोगों का सामना करने से भी डरने लगा था। बाइपोलर डिसऑर्डर आपका ये हाल कर देता है।'

बता दें कि हनी सिंह ने वापसी की और अब वो फिर से गाने गा रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से भी जुड़े हुए हैं। पिछले साल उनका गाना गुर नाल इश्क मीठा रिलीज हुआ था जिसे 6.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा। अब उनका नया गाना लोका रिलीज हुआ है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर