Pinkie Roshan: ऋतिक रोशन की मां ने घुंघरू गाने पर किया शानदार डांस, वायरल हुआ राकेश रोशन की पत्नी का वीडियो

Hrithik Roshan Mom Pinkie Roshan dance Video: राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पिंकी एकबार फिर अपने बेटे दुग्गू यानि ऋतिकरोशन के लिए प्यार जाहिर करती नजर आ रही हैं...

Pinkie Roshan Mother of Hrithik Roshan dance Video Viral
मां पिंकी रोशन के साथ ऋतिक रोशन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पिंकी रोशन का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में पिंकी, ऋतिक रोशन के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। 
  • पिंकी रोशन के इस डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

ऋतिक रोशन अपनी मां पिंकी रोशन से बेहद खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं। अक्सर पिंकी अपने बेटे ऋतिक के लिए सोशल मीडिया पर प्यार बरसाती रहती हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन के 46वें जन्मदिन पर उनकी मां पिंकी ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। पिंकी रोशन ने साल 2013 में अपनी ब्रेन सर्जरी के दौरान की ऋतिक संग वाली कुछ अनसीन फोटोज शेयर की थीं। इसमें उन्होंने बेटे ऋतिक रोशन के लिए एक खास नोट लिखकर अपने प्यार का इजहार किया गया था। 
अब पिंकी एकबार फिर अपने बेटे दुग्गू यानि ऋतिक के लिए प्यार जाहिर करती दिखीं। पिंकी रोशन का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वो ऋतिक रोशन के फेमस सॉन्ग घुंघरू पर थिरकती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pinkieroshan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikrules_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@glamouralertofficial) on

दरअसल पिंकी रोशन ने कुछ दिन पहले अपनी बेटी सुनैना रोशन का जन्मदिन करीबी रिश्तेदारों के साथ मनाया था। पिंकी रोशन ने इस खुशी के मौके पर ऋतिक की फिल्म वॉर के फेमस गाने घुंघरू पर जोरदार डांस किया। उनका ये डांस वीडियो खूब देखा जा रहा है। ऋतिक रोशन की मां पिंकी इसमें राजस्थानी पगड़ी पहनकर डांस कर रही हैं। इस दौरान पिंकी की कजिन कंचन रोशन भी साथ नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@glamouralertofficial) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@glamouralertofficial) on

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म वॉर ने पिछले साल खूब धूम मचाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 474.79 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने पहली बार इस फिल्म में साथ काम किया। इसमें ऋतिक रोशन और वाणी कपूर पर फिल्माया गया सॉन्ग घुंघरू काफी हिट हुआ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर