ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन का हुआ ब्रेकअप, पिता राकेश रोशन के घर वापस लौटीं

बॉलीवुड
Updated Sep 22, 2019 | 09:33 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने कहा था कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं। लेकिन फैमिली मुस्लिम होने की वजह से उसे एक्सेप्ट नहीं कर रही है। इसी के बाद सुनैना अपना घर छोड़कर होटल में रहने लगी थीं...

Sunaina Roshan Hrithik roshan Sister Return to Family After Break Up With muslim Boyfriend
फैमिली के साथ सुनैना रोशन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन अपने घर वापस लौट आई हैं।
  • सुनैना ने फैमिली पर कई आरोप लगाते हुए पिता राकेश रोशन का घर छोड़ दिया था।
  • पिछले कुछ टाइम से सुनैना अपने बॉयफ्रेंड की वजह से होटल में रह रही थीं।

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन एकबार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि सुनैना की लाइफ में एक नया मोड़ आया है। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने फैमिली पर कई आरोप लगाते हुए पिता राकेश रोशन का घर छोड़ दिया था। सुनैना ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए ना सिर्फ भाई ऋतिक रोशन, पिता राकेश रोशन और बाकी घरवालों का खुलकर विरोध किया था बल्कि वो होटल में भी शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन अब नई जानकारी के मुताबिक सुनैना रोशन अपने घर वापस लौट आई हैं। 
दरअसल ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने एक इंटरव्यू में खुलकर कहा था कि वो एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती हैं। जिसका नाम रुहेल अमीन है लेकिन रोशन फैमिली उसे एक्सेप्ट नहीं कर रही है। सुनैना ने कहा था कि मुस्लिम होने की वजह से उनके परिवार को बॉयफ्रेंड से आपत्ति है और वो उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अब जिस बॉयफ्रेंड के लिए सुनैना रोशन अपने पूरे परिवार के खिलाफ चली गई थीं अब उसी से उनका ब्रेकअप हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@starbiz.com_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zindagibysunainaroshan) on

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पिछले कुछ टाइम से होटल में रह रहीं सुनैना रोशन अपने घर लौट आई हैं। उनका बॉयफ्रेंड रुहेल अमीन से ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने ना सिर्फ अपने सारे रिश्ते एक-दूसरे से तोड़ दिए हैं। इसी के बाद सुनैना वापस अपने पिता राकेश रोशन के घर लौट आई हैं और कुछ दिनों से साथ ही रह रही हैं। कुछ दिन पहले जब राकेश रोशन ने अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था इसमें सुनैना भी शामिल हुई थीं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zindagibysunainaroshan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zindagibysunainaroshan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@chaitanya_bharat_news) on

सुनैना रोशन की वापसी के बाद रोशन परिवार में सबकुछ ठीक हो चुका है। सुनैना और रुहेल अमीन दोनों ने ही आगे बढ़ने का फैसला लिया है। बता दें, सुनैना का उनके बॉयफ्रेंड के लिए फैमिली से खूब विवाद हुआ था। ऐसे में सुनैना ने कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल से भी मदद मांगी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर