Hrithik Roshan in lockdown: लॉकडाउन के दौरान ऋतिक रोशन ने लिया चैलेंज, 21 दिन में सीखेंगे ये काम

बॉलीवुड
Updated Apr 01, 2020 | 07:55 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Lockdown: देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन है। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक नया काम सीख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

Hrithik Roshan is learning piano during lockdown
Hrithik Roshan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन ने शेयर किया वीडियो
  • 21 दिन के लॉकडाउन में सीख रखें ये नया काम
  • वीडियो में सुजैन खान भी आईं नजर

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। चीन के वुहान से शुरू हुआ ये वायरस अब पूरी दुनिया के लिए काल बन गया है। अमेरिका और इटली जैसे देश इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वहीं भारत भी कोरोना वायरस की चपेट में है। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी के साइकिल को तोड़ना जरूरी है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च आधी रात से 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसका बॉलीवुड सेलेब्स भी पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान सेलेब्स अपने क्वारेंटाइन के अलग-अलग वीडियोज शेयर कर रहे हैं। जिनमें वे वर्कआउट, स्किन केयर या घर के काम करते हुए नजर आ रहे हैं। 21 दिन के इस लॉकडाउन में बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन ने भी एक काम सीखने का चैलेंज लिया है।

क्वारेंटाइन के वक्त में हर कोई अपनी हॉबिज को वक्त दे रहा है, वहीं ऋतिक ने एक नई चीज सीखने की सोची। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वे पियानो सीख रहे हैं। ऋतिक को उनके जबरदस्त डांस के लिए तो जाना ही जाता है, लेकिन अब वे पियानो में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा कि वेदांतु द्वारा 21 दिन सीखने के चैलेंज से प्रेरित। मैं मिशन पियानो पर हूं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

इस दौरान वीडियो में ऋतिक अपने पियानो स्किल्स भी दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं पीछे उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान दिख रही हैं। उनकी जिक्र करते हुए ऋतिक ने बताया कि सुजैन खान फिलहाल में डिजाइन अनियमितताओं के लिए मेरे घर का सर्वे कर रही हैं। बता दें कि सुजैन लॉकडाउन के दौरान बच्चों रेहान और रिदान के साथ रहने के लिए ऋतिक के घर आई है। ताकि बच्चों को माता और पिता दोनों का प्यार मिल सके। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो पिछले साल ऋतिक की दो फिल्में सुपर 30 और वॉर आई थीं और दोनों ही हिट रही थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर