Hrithik Roshan Shivratri: ऋतिक रोशन ने एक मोजा पहनकर की महाशिवरात्रि की पूजा, यूजर्स अब पूछ रहे ये सवाल

Hrithik Roshan Ex-wife Sussanne Khan Attends Shivratri Puja: रोशन परिवार के साथ महाशिवरात्रि के पूजन में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। दौरान सुजैन भी शिव शंकर पर जल अर्पित करतीं नजर आईं...

Sussanne khan Attends Shivratri Function With Roshan Family Bollywood Actor Hrithik Roshan wears one socks in puja
पूजा करते वक्त ऋतिक रोशन।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋतिक रोशन ने अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट किया।
  • महाशिवरात्रि के मौके पर पूरा रोशन परिवार एक साथ पनवेल स्थित शिव मंदिर पहुंचा।
  • पूजन में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने शुक्रवार तो अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि का त्योहार सेलिब्रेट किया। इस मौके पर पूरा रोशन परिवार एक साथ पनवेल स्थित शिव मंदिर पहुंचा। यहां पर ऋतिक रोशन, सुनैना रोशन, राकेश रोशन, पिंकी रोशन के साथ पूरा परिवार दिखा। सब मिलकर एकसाथ शिव भक्ति में लीन होकर पूजा करते दिखे। 
रोशन परिवार के साथ महाशिवरात्रि के पूजन में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी शामिल हुईं। सुजैन दोनों बेटों ऋहान और ऋदान रोशन के साथ दिखीं। इस दौरान सुजैन भी शिव शंकर पर जल अर्पित करतीं नजर आईं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

सामने आई तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान ऋतिक रोशन के अटायर ने ध्यान खींचा। दरअसल ऋतिक रोशन ने पूजा के दौरान कैजुअल आउटफिट पहना हुआ था। उन्होंने ब्लू जींस, ब्लैक टी-शर्ट के साथ कैप लगाया था। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान इस दौरान ऋतिक के शॉक्स ने खींचा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

ऋतिक रोशन महाशिवरात्रि में पूजा के दौरान एक शॉक्स ही पहनकर पूजा करते दिखे। फोटोज वायरल होते ही ऋतिक के फैन्स उनसे इसपर सवाल करते दिखे। फैन्स एक शॉक्स कहां है? दूसरा शॉक्स क्यों नहीं पहना? एक ही शॉक्स क्यों पहना है? ऐसे कई तरह के सवाल करते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voompla) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@hrithikroshan) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ऋतिक रोशन जल्द अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक में नजर आ सकते हैं। ऐसी चर्चा में है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस खबर को लेकर पुष्टि नहीं की गई है। साथ ही करण जौहर की एक फ‍िल्‍म के लिए भी ऋतिक को अप्रोच किया गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन जासूस आरएन काव का रोल न‍िभा सकते हैं। करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्‍शन ने नितिन गोखले की किताब R.N. Kao: Gentleman Spymaster के अधिकार ले लिए हैं और वह जल्‍द ही इस फ‍िल्‍म पर काम शुरू करने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर