अक्षय कुमार के बेटे संग डिनर करने पहुंचे इब्राहिम अली खान, रेस्त्रां से बाहर निकलते ही गरीब बच्चों ने घेरा

बॉलीवुड
Updated Aug 26, 2019 | 21:04 IST | IANS

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड हैं, जो आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस लिस्ट में तैमूर से लेकर शाहरुख क बेटी सुहाना खान तक शामिल हैं। हाल ही में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बेटे की खास तस्वीर सामने आई है।

Ibrahim and Aarav
Ibrahim and Aarav  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हाल ही में अक्षय कुमार के बेटे संग इब्राहिम लंच करने पहुंचे थे
  • आरव भाटिया और इब्राहिम अली खान की खास तस्वीरें सामने आई हैं

इन दिनों बॉलीवुड स्टार से ज्यादा उनके बच्चे चर्चा का विषय बने हुए हैं। चाहे सुहाना खान हों या तैमूर अली खान, स्टार किड्स हमेशा मीडिया की नजर में रहते हैं। अब सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान और अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया का एक वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। 

दोनों युवाओं को अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा जाता है। ये दोनों रविवार को मुंबई में डिनर के लिए एक रेस्तरां में गए थे। जैसे ही वे भोजन करके बाहर आए, उन्हें गली के बच्चों ने घेर दिया। कैप्चर किए गए वीडियो और तस्वीरों में, इब्राहिम मुस्कुराते हुए और बच्चों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि आरव थोड़ा चिंतित दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

दोनों स्टार किड्स के साथ अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ. भी मौजूद थीं। वह सड़क पर बच्चों के साथ तस्वीर के लिए खुशी-खुशी पोज देती हुई नजर आती हैं। अलाया फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह सैफ की बेटी की भूमिका में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर