फैन ने पूछा- गर्लफ्रेंड के पीरियड्स में कैसे रखें ख्याल, इलियाना डि क्रूज ने दिया ये जवाब

Ileana Dcruz: रेड फिल्म की एक्ट्रेस इलियाना डि क्रूज लॉकडाउन में अपने फैन्स के सवालों का जवाब दे रही हैं। इलियाना से अब सोशल मीडिया पर एक फैन ने पीरियड्स के जुड़ा सवाल किया। इलियाना ने इसका जवाब दिया है।

Ileana D Cruz
Ileana D Cruz  
मुख्य बातें
  • इलियाना डि क्रूज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीरियड से जुड़ा एक मीम शेयर किया था।
  • इलियाना के एक फैन ने पूछा अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड में उसका ख्याल किस तरह से रखा जाए। 
  • इलियाना ने अपने फैन को जवाब दिया है।

मुंबई. एक्ट्रेस इलियाना डि क्रूज  लॉकडाउन के दौरान अपने फैंस के सवालों का जवाब खुलकर दे रही हैं। इलियाना से इस दौरान एक फैन ने पूछा अपनी गर्लफ्रेंड के पीरियड में उसका ख्याल किस तरह से रखा जाए। 

इलियाना डि क्रूज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पीरियड से जुड़ा एक मीम शेयर किया था। इस मीम के जवाब में एक फैन ने उनसे पूछा- 'ऐसी परिस्थिति का सामना करने के लिए मेरी मदद करे। मैं उसे इस वक्त तकलीफ नहीं देना चाहता हूं।'  

इलियाना ने अपने फैन के जवाब में लिखा- 'बहुत ही सावधानी के साथ उसके पास जाना। उसे काफी ज्यादा प्यार और दुलार देना वरना उसके आस-पास भी नहीं फटकना। अगर वह तुम पर गरजने लगे तो उसे तुरंत चॉकलेट दे देना और वहां से चले जाना।'

NBT

बॉयफ्रेंड के साथ हुआ ब्रेकअप 
इलियाना डी क्रूज का हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड ऐंड्र्यू नीबोन से ब्रेकअप हो गया था। इलियाना ने ब्रेकअप के बाद कहा था- कोई न कोई ऐसा इंटरव्यू होगा जो कहा कुछ जाएगा और समझा कुछ जाएगा। चीजों को सनसनीखेज बनाया जाता है। आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो दूसरे व्यक्ति की भी बात करते हैं। 

ब्रेकअप के अलावा इलियाना डि क्रूज के चाचा का हाल ही में निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चाचा के निधन की खबर शेयर की थी। इलियाना ने लिखा- 'मेरा दिल अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। मेरे लिए अभी भी आपके निधन की खबर पर यकीन कर पाना मुमकिन नहीं है।' 

इन फिल्मों में आ सकती हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो इलियाना डि क्रूज आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। अब वह अभिषेक बच्चन के अपोजिट फिल्म 'द बिग बुल' में नजर आने वाली हैं।

इलियाना डि क्रूज बिग बुल के अलावा अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन, इलियाना डि क्रूज के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा भी अहम रोल में हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर