Imran Khan से अलग रह रही पत्नी Avantika ने किया पोस्ट, कहा- शादी और तलाक दोनों हैं मुश्किल

एक्टर इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक पिछले कुछ समय से उनसे अलग रह रही हैं। इसके बीच अवंतिका ने सोशल मीडिया पर शादी और तलाक को लेकर एक अजीब पोस्ट किया है।

Imran Khan and Avantika Malik
Imran Khan and Avantika Malik 
मुख्य बातें
  • इमरान खान की पत्नी अवंतिका मलिक ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट।
  • अवंतिका ने सोशल मीडिया पर शादी और तलाक को लेकर पोस्ट किया।
  • मालूम हो कि इमरान और अवंतिका पिछले कुछ समय से अलग रह रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान और उनकी पत्नी अवंतिका अपने रिश्ते को लेकर कई बार चर्चा में रहे हैं। पिछले साल दोनों को लेकर यह खबरें थीं कि उनकी शादीशुदा लाइफ में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा और दोनों पिछले साल मई में ही अलग हो गए थे। तब से इमरान और अवंतिका अलग रह रहे हैं। अब अवंतिका ने सोशल मीडिया पर शादी और तलाक से जुड़ा एक पोस्ट किया है। 

अवंतिका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने बताया है कि जिंदगी किन- किन तरीके से मुश्किल हो सकती है। अवंतिका ने जो पोस्ट शेयर किया उसमें लिखा है, 'शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। कर्ज में रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना मुश्किल है। अपना मुश्किल चुनें। संपर्क करना मुश्किल है। संपर्क नहीं करना मुस्किल है। अपना मुश्किल चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होती। यह हमेशा मुश्किल ही रहेगी। लेकिन हम सोच समझकर फैसला लेना पड़ेगा।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Avantika Malik (@avantikamalik18) on

मालूम हो कि कुछ समय पहले यह जानकारी सामने आई थी कि किस वजह से दोनों अलग हुए। सूत्रों के मुताबिक इमरान को एक एक्टर के रूप में ज्यादा नहीं चल पाए। कट्टी बत्ती के असफल होने के बाद उन्हें ऑफर मिलने कम हो गए थे और धीरे-धीरे उनके पास कोई काम नहीं रहा। लंबे समय से इमरान घर पर हैं और कुछ नहीं कर रहे हैं। वे एक डायरेक्टर बनना चाहते थे लेकिन ये भी उस तरह से नहीं हो पाया जो उन्होंने सोचा था। जिसके चलते दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं और दोनों अलग हो गए।

आपको बता दें कि इमरान और अवंतिका ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की थी। पिछले कुछ वक्त से दोनों अलग रह रहे हैं। फिलहाल उनका तलाक नहीं हुआ है। इमरान की अगर बात करें तो वे 2015 में आखिरी बार कंगना रनौत के साथ फिल्म कट्टी बट्टी में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर