International Family Day 2020: ये हैं बॉलीवुड की 'परफेक्ट फैमिली', देखें सेलेब्स के परिवार की खास तस्वीरें

International Family Day 2020: आज इंटरनेशनल फैमिली डे के मौके पर हम आपको मिलवा रहे हैं बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा परिवारों से। इस स्पेशल दिन पर देखें ये खास तस्वीरें।

International Family Day 2020
International Family Day 2020  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 15 मई को इंटरनेशनल फैमिली डे मनाया जा रहा है
  • इस मौके पर जानें बॉलीवुड जगत के सबसे पसंदीदा परिवारों के बारे में
  • पिछले 27 साल से मनाया जा रहा है इंटरनेशनल फैमिली डे

फैमिली वैसे तो एक छोटा सा शब्द भर है लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि इसी छोटे से शब्द में एक इंसान का पूरा संसार होता है। जिसमें कई रिश्ते और भावनाएं होती हैं। आज का यानी 15 मई का दिन उसी फैमिली को समर्पित है। मालूम हो कि 15 मई 1993 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (इंटरनेशनल फैमिली डे) घोषित कर दिया था। इंटरनेशनल फैमिली डे के मौके पर हम आपको मिलवा रहे बॉलीवुड के उन परिवारों से जो परफेक्ट फैमिली हैं। 

बच्चन परिवार: बच्चन परिवार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित परिवारों में से एक है। इस परिवार में एक- दो नहीं बल्कि कई एक्टर्स हैं। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाते हैं लेकिन इससे इतर वो फैमिली मैन हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan) on

कपूर खानदान: कपूर खानदान बॉलीवुड में अपना अलग रुतबा रखता है। अलग- अलग मौकों पर कपूर फैमिली के लोग मिलते हैं और यह मौका अपने आप में खास होता है। हर साल क्रिसमस के मौके पर पूरा परिवार एनुअल लंच के लिए इकट्ठा होता है जिसकी तस्वीरें भी काफी स्पेशल होती हैं। इसके अलावा कपूर खानदान बॉलीवुड पर भी राज करता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

अनिल कपूर की फैमिली भी है खास: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर का परिवार भी अक्सर इकट्ठा होता है और हर छोटे बड़े मौकों का जश्न मिलकर मनाता है। इसके साथ ही ये सभी साथ में वेकेशंस पर भी जाते हैं। उनकी फैमिली फोटो हमेशा खास होती है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by anilskapoor (@anilskapoor) on

शाहरुख खान का परिवार: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी फैमिली अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फैमिली मौका मिलते ही साथ में समय बिताती है। अक्सर उनकी फोटोज भी सामने आती रहती हैं जो फैंस को बेहद पसंद आती हैं। मिस्टर खान की फैमिली बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा फैमिलीज में से एक है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
My three pet designs for 2019 @GkD A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

सनी लियोनी की फैमिली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फैमिली बॉलीवुड की परफेक्ट फैमिली में से एक है। सनी के तीन बच्चे हैं, एक बेटी निशा कौर वीबर और दो बेटे अशर और नोह। सनी और उनके पति ने निशा को साल 2017 में लातूर से गोद लिया था। वहीं साल 2018 में वो सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने और उनके घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ। वो अक्सर अपनी फैमिली फोटो पोस्ट करती रहती हैं जो बेहद क्यूट होती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर