Sahil Khan Case: मिस्टर इंडिया रह चुके Manoj Patil ने की सुसाइड की कोशिश, Sahil Khan पर लगाए ये गंभीर आरोप

Manoj Patil Sahil Kahn Controversy: फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज मी के एक्टर और फिटनेस ट्रेनर साहिल खान के खिलाफ इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल के परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Sahil Khan, Manoj Patil
Sahil Khan, Manoj Patil 
मुख्य बातें
  • एक्टर और फिटनेस ट्रेनर साहिल खान पर बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने कई आरोप लगाए हैं।
  • मनोज पाटिल ने बुधवार नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की है।
  • मनोज ने कहा है कि साहिल उन्हें परेशान कर रहे हैं।

मुंबई. फिल्म एक्सक्यूज मी और स्टाइल के एक्टर और मॉडल साहिल खान के खिलाफ पूर्व मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई है। मनोज पाटिल ने आत्महत्या की कोशिश की है। 

इंटरनेशनल लेवल के बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल की मम्मी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में साहिल खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मनोज पाटिल ने बुधवार को नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने साहिल खान पर परेशान करने का आरोप लगाया है।  पाटिल फिलहाल  अस्पताल में हैं, जहां उनकी हालत में सुधार आ रहा है।

Manoj Patil

शेयर किया था वीडियो
मनोज ने इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने साहिल खान के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। इंस्टाग्राम पर मनोज के चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं,साहिल खान ने भी अपने वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मनोज स्टेरॉयडवाला कौन है। आपको कोई आइडिया है?'  

कौन हैं मनोज पाटिल
मनोज पाटिल बॉडी बिल्डर, एथलीट और ट्रेनर हैं। उन्होंने साल 2019 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग का खिताब जीता था। जब वह 24 साल के थे तो उन्होंने मिस्टर इंडिया मैंन्स फिजिकल ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल खान भी इसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं। इसी कारण साहिल उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर