क्या जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर का हो गया ब्रेकअप, को-स्टार अनन्या पांडे के करीब आए 'खाली पीली' एक्टर?

Ananya Panday & Ishaan Khatter dating: हाल ही में खबरें आ रही हैं कि ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर अलग हो गए हैं और वे अपनी 'खाली पीली' को-स्टार अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं।

Ananya Panday & Ishaan Khatter dating
Janhvi Kapoor, Ishaan Khatter, Ananya Panday  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अनन्या पांडे और ईशान खट्टर फिल्म खाली पीली कर रहे हैं
  • फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं
  • जान्हवी से पहले ही हो गया था ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने साल 2018 में फिल्म धड़क से डेब्यू किया। इसमें वे ईशान खट्टर के साथ नजर आईं थीं। तभी से दोनों के अफेयर चर्चे थे। कॉफी विद करण में भी फिल्ममेकर करण जौहर ने दोनों से इस बारे में पूछा था, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया था। अर्जुन कपूर ने इस बात पर जान्हवी की टांग भी खींची थी। लेकिन अब लगता है कि दोनों अलग हो गए हैं। खबर है कि ईशान अब अपनी फिल्म खाली पीली की को-स्टार अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं।

पिंकविला ने अपने एक सूत्र के हवाले से बताया कि जान्हवी और ईशान ने पिछले साल दिसंबर में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया था। उस दोनों के बीच लगातार बहस होती रहती थी और दोनों के विचार कहीं मेल नहीं खा रहे ते। झगड़े इतने बढ़ गए कि जान्हवी ने रिश्ता तोड़ लिया। वे ईशान के रोबदार बर्ताव से परेशान हो गई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ananyapanday) on

वहीं एक अन्य सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि जान्हवी से ब्रेकअप के बाद ईशान को अनन्या में अपना नया साथी मिला। सूत्र के मुताबिक, 'अनन्या और कार्तिक कभी रिलेशनशिप में नहीं थे, हालांकि वे शायद करीबी दोस्त थे। कार्तिक उस समय सारा के साथ थे और जब अनन्या ने ईशान के अपोजिट खाली पीली साइन की थी, तब ईशान, जान्हवी के साथ थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त रही और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। ईशान, अनन्या के प्रति बेहद केयरिंग और प्रोटेक्टिव रहे और उन्हें रोने के लिए कंधा भी मिल गया। और हमें पता चला कि वे डेट कर रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ishaankhatter) on

उसने आगे बताया कि अनन्या और ईशान अभी ये खबर शेयर नहीं करना चाहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अब तक अपने कई करीबी दोस्तों को भी इस बारे में नहीं बताया है। लेकिन ये देखना होगा कि उनकी केमिस्ट्री ऑफस्क्रीन हमेशा के लिए रहती है या नहीं। आपको बता दें कि अनन्या और ईशान फिल्म काली पीली में साथ काम कर रहे हैं। इसकी कुछ फोटोज सामने आ चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर