#TikTokRewind2019: इंडिया की टिकटॉक क्वीन बनीं जैकलीन फर्नांडिस, नेहा कक्कड़ को टिकटॉक ने दिया ये खिताब

बॉलीवुड
Updated Dec 19, 2019 | 14:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टिक टॉक ने अपने # TikTokRewind2019 अभियान के तहत टॉप 50 कंटेंट और वीडियो ट्रेंड की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में जैकलीन फर्नांडिस, नेहा कक्कड़, कपिल शर्मा सहित कई सेलेब्स शामिल हैं...

#TikTokRewind2019 campaign Jacqueline Fernandez became the Tik Tok Queen And Neha Kakkar On top In the music list
जैकलीन फर्नाडिस और नेहा कक्कड़।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड हस्तियां की संख्या लगातार टिक टॉक पर बढ़ती ही जा रही है।
  • टिक टॉक ने अपने # TikTokRewind2019 के तहत टॉप 50 कंटेंट और वीडियो ट्रेंड की लिस्ट जारी की है।

टिक टॉक ऐप दुनिया भर में खूब पॉपुलर हो चुका है। आम जनता से लेकर टॉप सेलेब्स तक शॉर्ट वीडियो बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ टाइम में बॉलीवुड हस्तियां की संख्या लगातार टिक टॉक पर बढ़ती ही जा रही है। जिसका कारण यह है कि इसके माध्यम से ना सिर्फ सेलेब्स अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं बल्कि कई बार प्रमोशन के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में टिक टॉक ने अपने # TikTokRewind2019 अभियान के तहत टॉप 50 कंटेंट और वीडियो ट्रेंड की लिस्ट जारी की है। खास बात ये है कि इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पहले स्थान पर रही हैं।
जी हां, जैकलीन फर्नांडिस का इस पूरे साल शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिक टॉक पर जलवा बरकार रहा है। यही वजह है कि इस लिस्ट में वो नंबर वन हैं और इंडिया की टिकटॉक क्वीन बन चुकी हैं। 9.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ मशहूर हस्तियों की सूची में जैकलीन सबसे ऊपर हैं। जैकलीन लगातार अपने फैन्स के लिए टिकटॉक वीडियो शेयर करती रहती हैं। 


जैकलीन के अलावा इस लिस्ट में और भी बॉलीवुड सेलेब्स ने जगह बनाई है। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (6.8 मिलियन फॉलोअर्स), कपिल शर्मा (2.2 मिलियन फॉलोअर्स), माधुरी दीक्षित 12 लाख फॉलोअर्स और डीजे ब्रावो 15 लाख फॉलोअर्स के साथ इस सूची में शामिल हुए हैं। 


वहीं बात अगर टॉप म्यूजिक सूची की करें तो इसमें नेहा कक्कड़ नंबर वन हैं। 12.5 मिलियन फॉलोअर्स के साथ नेहा कक्कड़ ने पहला स्थान पाया है। वहीं गुरु रंधावा 58 लाख फॉलोअर्स, टोनी कक्कड़ 41 लाख फॉलोअर्स, मिलिंद गाबा और अर्जुन कानूनगो 31 लाख फॉलोअर्स के साथ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर