साहो के 'बैड बॉय' गाने के लिए जैकलीन को मिले करोड़ों रुपये?, जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Aug 21, 2019 | 20:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की फिल्म साहो जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का नया गाना बैड बॉय रिलीज हुआ था। 

jacqueline fernandez
jacqueline fernandez 
मुख्य बातें
  • प्रभास की फिल्म साहो का गाना बैड बॉय बीते दिनों रिलीज हो चुका है
  • गाने में प्रभास संग जैकलीन फर्नांडिस हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं
  • इस गाने के लिए जैकलीन फर्नांडिस ने मोटी फीस वसूली की है

प्रभास स्टारर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का नया गाना बैड बॉय रिलीज हुआ था। इस गाने में जैकलीन प्रभास के संग हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। जब से साहो का ये गाना रिलीज हुआ है तब से एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। खबरों की माने तो एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए करोड़ो रुपये वसूल की है।  

साहो का गाना बैड बॉय में जैकलीन और प्रभास की हॉट केमिस्ट्री को लोग खूब पंसद कर रहे हैं। इसके अलावा रिलीज होते ही ट्रेंड होने लगा है। वहीं प्रभास भी इस गाने में बेहद अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस गाने में जैकलीन और प्रभास पहली बार साथ काम कर रहे हैं।

एक वेबसाइट के मुताबिक इस गाने के लिए जैकलीन ने मोटी फीस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक साहो के मेकर्स से करीबन 2 करोड़ रुपये चार्ज किए गए हैं। इस खबर के बाद जैकलीन सुर्खियों में छा गई हैं। वहीं इस गाने से पहले साहो के दो गाने रिलीज हो चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

इससे पहले मेकर्स ने 'साइको सईंया' और 'इनी सोनी' गाने को रिलीज किया था। बात करें जैकलीन की तो एक्ट्रेस इस साल दो फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 'हमारी शादी' और ड्राइव दोनों ही फिल्म इस साल रिलीज होने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें सलमान खान की फिल्म रेस 4 में देखा गया था। इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट नजर आई थी। इसके अलावा फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on

वहीं प्रभास की फिल्म साहो इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा जैकी श्रॉफ, नील नीतिन मुकेश, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर