23 साल की जान्हवी कपूर ने खरीदा बेहद महंगा घर, करोड़ों में है कीमत

Janhvi Kapoor buys new house: जान्हवी कपूर ने अपना नया खरीदा है। उनके इस घर की कीमत करोड़ों में है। वह फिलहाल बहन और पिता के साथ रहती हैं।

Janhvi Kapoor
जान्हवी कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है
  • 23 साल की जान्हवी ने जुहू में घर लिया है
  • उन्होंने पिछले महीने डील फाइनल की

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपना नया घर खरीदा है, जो एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर फैला हुआ है। उनका यह नया घर मुंबई के जुहू इलाके में है। खबरों की मानें तो इस घर की कीमत 39 करोड़ रुपए है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी ने घर की डील पिछले महीने यानी दिसंबर में फाइनल की थी। बता दें कि 23 वर्षीय जान्हवी ने अभी तक सिर्फ दो फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया हैं। उन्होंने 2018 में 'धड़क' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और फिर वह इस साल 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' फिल्म में नजर आईं। 

स्क्वायर फीट इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जान्हवी कपूर के फ्लेट का कारपेट एरिया 3,456 है। एक्ट्रेस ने बिल्डिंग का 14वां, 15वां और 16 फ्लोर खरीदा है। उन्हें बिल्डिंग में छह कार पार्क करने की इजाजत होगी। उन्होंने अपने नए घर के लिए 78 लाख रुपए की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। जान्हवी ने जुहू में जिस जगह घर लिया है, वहां आसपास कई सेलेब्स रहते हैं। अब एक्ट्रेस का एड्रेस भी बदल गया है। जान्हवी फिलहाल अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ लोखंडवाला में रहती हैं।


गौरतलब है कि जान्हवी कपूर इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों एक साथ खूब देखे जा रहे हैं। कभी साथ में जिम करते तो कभी एक दूसरे के घर पर। हाल ही में जान्हवी और कार्तिक को गोवा में स्पॉट किया गया, जहां दोनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वहीं, जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘दोस्ताना 2’ नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कार्तिक भी होंगे। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा जान्हवी 'रूही अफजाना' फिल्म में दिखाई देंगी। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर