Janhvi Kapoor वर्कआउट करते-करते गाने लगीं शीला की जवानी, फिटनेस ट्रेनर Namrata Purohit बोलीं- ये क्या है...

Janhvi Kapoor hilarious Pilates Workout Video: जान्हवी कपूर का एक नया फनी वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ वर्कआउट कर रही हैं। इसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी...

Janhvi Kapoor sings Katrina kaif Sheila Ki Jawaani Song during gym Workout Watch Video
जान्हवी कपूर। 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर फिटनेस फ्रीक अदाकाराओं में से एक हैं।
  • जान्हवी को वर्कआउट करना बहुत पसंद है।
  • उनकी टोन्ड बॉडी और वर्कआउट वीडियोज कई लोगों को इंस्पायर करते हैं।

बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां अक्सर जिम और योगा से फैन्स को मोटिवेट करती रहती हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर भी इन्हीं अदाकाराओं में से एक हैं जो फिटनेस फ्रीक हैं। जान्हवी को वर्कआउट करना बहुत पसंद है। उनकी टोन्ड बॉडी और वर्कआउट वीडियोज कई लोगों को इंस्पायर करते हैं। अब हाल ही में जान्हवी कपूर का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ वर्कआउट कर रही हैं

नम्रता पुरोहित ने हाल ही में सोशल मीडिया पर जान्हवी के वर्कआउट का वीडियो शेयर किया। इसमें जान्हवी जिम में वर्कआउट करते हुए फैन्स को मोटिवेट कर रही हैं। साथ ही जान्हवी कपूर को वर्कआउट करते हुए कटरीना कैफ का फेमस गाना शीला की जवानी गाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जान्हवी पिलाटे करती देखी जा सकती हैं और उन्होंने ऑल-व्हाइट जिम वियर पहना हुआ था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@namratapurohit)

वर्कआउट वीडियो में जाहन्वी कपूर को देखकर लग रहा है कि उनका एक्सरसाइज करने का मन नहीं हैं। लेकिन ट्रेनर के सामने उनको करना पड़ रहा है। ऐसे में जाहन्वी बिना मन से एक्सरसाइज कर रही हैं। एक्ट्रेस खुद को मोटिवेट करने के लिए कटरीना कैफ का गाना शीला की जवानी गा रही हैं। तभी ट्रेलर नम्रता उनसे पूछती हैं कि ये क्या कर रही हो, सही से करो...।

जान्हवी कपूर फिलहाल अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने बीच लोकेशन से फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो अपने फ्रेंड्स के साथ बिकनी और मोनोकिनियों में टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी को आखिरी बार रूही में देखा गया था। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की मिक्स प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में अभिनेत्री ने भूत की भूमिका निभाई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर