क्या Sridevi की मौत के बाद Janhvi Kapoor पर आ गई है घर से सारी जिम्मेदारी? एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Janhvi Kapoor on life after Sridevi's death: श्रीदेवी के निधन को दो साल बीत गए हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने बताया कि क्या मां की मौत के बाद क्या उन पर घर की सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं।

Janhvi Kapoor opens up about being lady of the house after Sridevi death
Janhvi Kapoor opens up about being lady of the house after Sridevi death  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं जान्हवी कपूर
  • श्रीदेवी की मौत के बाद घर की जिम्मेदारियों पर जान्हवी ने कही ये बात
  • जान्हवी ने अपनी फिल्मों की रिलीज को लेकर तोड़ी चुप्पी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। जान्हवी ने साल 2018 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा। वहीं खुशी अभी पढ़ाई कर रही हैं। जान्हवी लॉकडाउन के दौरान इन दिनों अपने पापा बोनी और बहन खुशी के साथ वक्त बिता रही हैं। इन दिनों वे कुकिंग में हाथ आजमा रही हैं। जान्हवी घर पर काफी वक्त बिता रही हैं। हाल ही में जान्हवी ने बताया कि मां श्रीदेवी की मौत के बाद क्या उन पर घर की सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं।

हाल ही में जान्हवी ने फिल्मफेयर से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मौत के बाद वे ये नहीं मानती हैं कि घर की सारी जिम्मेदारियां उन पर हैं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान घर के लोग उन पर काफी निर्भर हैं। इस इंटरव्यू में जान्हवी ने घर, खुशी और अपनी फिल्मों को लेकर बात की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sridevi.kapoor) on

घर की जिम्मेदारियों पर बोलीं जान्हवी

घर को लेकर जान्हवी ने बताया कि मुझे नहीं लगता कि मुझ पर घर की सारी जिम्मेदारियां आ गई हैं, क्योंकि मेरा बर्ताव बहुत बचकाना है। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान मुझे एहसास हो रहा है कि घर के लोग मुझ पर कितना ज्यादा निर्भर हैं। क्योंकि पिछले 2 साल में मैं घर पर इतना नहीं रही हूं। अब एकदम से मैं ये देख रही हूं कि पापा क्या खा रहा हैं या खुशी इतनी देर क्यों सो रही है और उन्हें सब्जियां कैसे मिलेगी, क्या वे सब कुछ ठीक से सेनेटाइज कर रहे हैं या इसके प्रोटोकॉल्स क्या हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sridevi.kapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

फिल्मों के डिजिटल रिलीज पर कही ये बात

बकौल जान्हवी, मैं सोच रही थी कि अगर मैं यहा नहीं होती तो मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा होता। मुझे लगता है कि वे मैनेज कर लेते। मुझे लगता है कि जिम्मेदारी मेरे ऊपर आ गई है कि वे मुझ पर थोड़ा निर्भर हैं। घर के अलावा करियर को लेकर भी जान्हवी ने बात की। उनसे उनकी फिल्मों गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, रूहीआफ्जाना के डिजिटल रिलीज को लेकर सवाल किया गया। जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं हैं, उन्हें अब तक किसी ने डिजिटल रिलीज के बारे में कुछ नहीं बताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

वर्क फ्रंट

आपको बता दें कि जान्हवी की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल इसी साल 24 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते इसकी रिलीज डेट टल गई। इसके अलावा में राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जाना और कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म दोस्ताना 2 में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर