Mr. Lele Film: वरुण धवन की मिस्टर लेले में नजर आएंगी जान्हवी कपूर, कियारा आडवाणी को किया रिप्लेस

बॉलीवुड
Updated Dec 29, 2019 | 14:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Varun Dhawan in Upcoming Film Mr. Lele: जान्हवी कपूर जल्द वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। उन्हें फिल्म 'मि. लेले' में वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है...

Janhvi Kapoor Share Screen With Varun Dhawan in Upcoming Film Mr. Lele
कियारा आडवाणी और जान्हवी कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर जल्द 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी।
  • जान्हवी के पास 'रूही अफजा' और 'तख्त' भी पाइपलाइन में है।
  • अब जान्हवी के हाथ एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म लग गई है।

जान्हवी कपूर को लेकर खबर है कि उनके हाथ एक और बड़ी बॉलीवुड फिल्म लग गई है। इन दिनों वो फिल्म 'दोस्ताना-2' में कार्तिक आर्यन के साथ काम कर रही हैं। अब खबर है कि जान्हवी कपूर जल्द वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। उन्हें फिल्म 'मि. लेले' में वरुण धवन के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।
रिपोर्ट् की मानें तो जान्हवी कपूर ने फिल्म से कियारा आडवाणी को रिप्लेस किया है। अब उनकी जगह जान्हवी, वरुण धवन और भूमि पेडनेकर संग नजर आएंगी। दरअसल गुड न्यूज की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट्स की परेशानी आ रही थी। इसी कारण कियारा इस प्रोजेक्ट से बाहर चली गई हैं। कियारा के जाते ही शशांक ने जान्हवी को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया है। जान्हवी कपूर पहले फिल्ममेकर शशांत खेतान के साथ डेब्यू फिल्म 'धड़क' में काम कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kiaraaliaadvani) on

बात जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो 'दोस्ताना 2' के अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना-द कारगिल भी है। गुंजन सक्सेना के शूटिंग सेट से जान्हवी की कई फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा जान्हवी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'रूही अफजा' में राजकुमार राव और करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर