Janhvi Kapoor को पसंद है मेंस परफ्यूम, बताया- रात को बाहर जाते समय करती हूं इस्तेमाल

बॉलीवुड
Updated Dec 05, 2019 | 21:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Loves Men's Perfumes बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्हें मेन्स परफ्यूम काफी पसंद है और वो रात को बाहर जाते वक्त इसका इस्तेमाल करती हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने हाल ही में बताया कि उन्हें मेंस परफ्यूम काफी पसंद है
  • एक्ट्रेस ने बताया कि वो रात को बाहर जाते समय वो मेंस और वुमंस परफ्यूम को मिक्स कर लगाती हैं
  • जान्हवी ने बताया कि उन्हें अपने पिता बोनी कपूर का परफ्यूम पसंद है

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर चर्चा में रहती हैं फिर वजह चाहे उनकी फिल्म हो या उनकी कोई नई फोटो। हाल ही में जान्हवी ने खुद से जुड़ा एक खुलासा किया। दरअसल जान्हवी ने हाल ही में बताया कि उन्हें मेंस (पुरुष) परफ्यूम बहुत पसंद है और वो जब भी रात को बाहर जाती हैं तो मेन्स और वुमंस (महिला) परफ्यूम को मिक्स कर इस्तेमाल करती हैं।

जान्हवी ने हाल ही में कहा, 'दरअसल मुझे पापा (बोनी कपूर) का परफ्यूम बहुत पसंद है। तो मैं उनके वॉर्डरोब से लेकर उसे लगा लेती हूं। मुझे मेंस परफ्यूम  काफी पसंद है। रात के वक्त मुझे वुमंस और मेन्स के परफ्यूम को मिक्स कर इस्तेमाल करना पसंद है जिसमें थोड़ा टैन्गी और फॉर्मल मिक्स हो।' मालूम हो कि जान्हवी हाल ही में यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटों फ्रेग्रेंस की ब्रैंड एंबेसेडर बनी हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

बता दें कि जान्हवी हाल ही में अपनी छोटी बहन खुशी कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचीं थीं, जहां वो पढ़ाई कर रहीं हैं। जान्हवी ने अपनी वेकेशंस की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसमें दोनों साथ में मस्ती करती दिख रहीं थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी पहली भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी नजर आएंगे। इसके अलावा जान्हवी कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2, राजकुमार राव के साथ फिल्म रूहीआफ्जा और करण जौहर की फिल्म तख्त में दिखेंगी। तख्त में जान्हवी के अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे एक्टर्स होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर