मिस्टर इंडिया के सेट पर ऐसे मिलते थे श्रीदेवी और बोनी कपूर, जान्हवी ने शेयर की फोटो

कोरोना वायरस के कारण ज्यादातर सेलेब्स अपने घर पर हैं। घर पर सोशल मीडिया सेलेब्स अपनी पुरानी फोटो शेयर कर रहे हैं। अब जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मिस्टर इंडिया की शूटिंग की फोटोज शेयर की है।

Mr India
Sridevi, Boney Kapoor 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर की है।
  • फोटो में श्रीदेवी चार्ली चैप्लीन के गेट अप में नजर आ रही हैं।
  • मिस्टर इंडिया साल 1987 में रिलीज हुई थी।

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण सभी सेलेब्स इन दिनों अपने-अपने घर के अंदर हैं। ऐसे में कई सेलेब्स अपनी पुरानी फोटोज शेयर कर रहे हैं। अब जान्हवी कपूर ने भी सोशल मीडिया पर मिस्टर इंडिया की शूटिंग की फोटोज शेयर की है। 

जान्हवी कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर की है। फोटो में श्रीदेवी चार्ली चैप्लीन के गेट अप में नजर आ रही हैं। इस फोटो में श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर भी नजर आ रहे हैं। बोनी कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। 

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी की फोटोज शेयर करती हैं। आपको बता दें कि मिस्टर इंडिया साल 1987 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 

जल्द बनेगा मिस्टर इंडिया सीक्वल  
टाइगर जिंदा है के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने मिस्टर का सीक्वल बनाने की घोषणा की है। हालांकि, इस घोषणा से सोनम कपूर, अनिल कपूर और फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

सोनम ने कहा-'1987 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म का रीमेक बनाने के लिए उनके पिता अनिल कपूर और मूल फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर से सलाह नहीं ली गई।' शेखर कपूर ने लिखा- 'अगर आप किसी निर्देशक की अत्यंत सफल फीचर फिल्म पर आधारित रीमेक बना रहे हैं तो क्या निर्देशक का अपनी रचना पर कोई रचनात्मक अधिकार नहीं है?'

इन फिल्मों में नजर आएंगी जान्हवी कपूर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर अब कारगिल युद्ध की महिला पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह गुंजन सक्सेना का किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह हॉरर कॉमेडी रूही आफ्जा में नजर आने वाली हैं। 

रूही आफ्जा में जान्हवी कपूर के अपोजिट राजकुमार राव होंगे। इसके अलावा जान्हवी करण जौहर की पीरियड फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। तख्त में जान्हवी कपूर के अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट, अनिल कपूर अहम रोल में हैं।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर