एक्ट्रेस के खिलाफ रवैये पर Jhanvi Kapoor का सवाल- 'कपड़े देखकर चरित्र पर सवाल कैसे उठा सकते हैं?'

Jhanvi Kapoor questions sexism: अभिनेत्रियों के साथ फिल्म जगत और लोगों के व्यवहार को लेकर जान्हवी कपूर ने खुलकर बात करते हुए कपड़े देखकर चरित्र पर सवाल उठाने की सोच को गलत बताया है।

Jhanvi Kapoor
जान्हवी कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महिलाओं के खिलाफ व्यवहार पर जान्हवी कपूर ने उठाए सवाल
  • डायरेक्टर, लेखक और आम लोगों के व्यवहार का किया जिक्र
  • बोलीं- कोई कपड़े देखकर किसी का चरित्र कैसे तय कर सकता है

मुंबई: श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भले ही अब तक बेहद कम फिल्में की हों, लेकिन वह बॉलीवुड में सबसे अधिक चर्चित अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। एक न्यूज पोर्टल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में युवा अभिनेत्री ने बॉलीवुड में अचानक आए सेक्सिज्म के बारे में खुलकर बात की।

फिल्म की कहानी सुनने के दौरान...
इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कथित तौर पर कहा कि मीटिंग या कहानी सुनते हुए बहुत बार, जब उनके पास एक पुरुष सह-अभिनेता मौजूद होते हैं, तो निर्देशक या लेखक सीन समझाते हुए एक्टर के तुलना में एक्ट्रेस की ओर ज्यादा देखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कभी कभी लगा कि शायद उसका रोल ज्यादा लंबा है या शायद सीन ऐसा ही है। हालांकि, बाद में उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि शायद यह एक तरह की मनोदशा है जो कई लोगों में घर कई गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

इस बारे में विस्तार से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इस पर बहुत ध्यान दिया जाता है कि वे कैसे दिखते हैं और उन्हें कैसे पेश किया जाता है। उन्हें बहुत जल्दी अपनी उपस्थिति और एक्ट्रेस क्या पहन रही हैं, इन बातों से आंका जाता है। यहां तक ​​कि कभी-कभी सोशल मीडिया पर भी कमेंट का सामना करना पड़ता है।

एक लड़की को किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, इसके लिए कमेंट मिलते हैं। जान्हवी ने कहा कि कोई क्या पहनता है, इसके आधार पर आप उनके चरित्र पर सवाल खड़े नहीं कर सकते।

कपड़ों से तय नहीं होता चरित्र:
वह आगे यह भी कहती हैं कि लोगों को लगता है कि किसी को नीचा दिखाने के लिए कुछ बातें बोलना ठीक है। एक महिला के रूप में अगर कोई निश्चित मानक को पूरा नहीं करता है, तो हर किसी को कुछ भी कहने का अधिकार मिल जाता है। अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कार्तिक आर्यन और लक्ष्या के साथ 'दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर