Janmashtami 2020: हेमा मालिनी की गोद में कौन है कान्हा, 43 साल पुराने गाने से नीतू कपूर ने किया जन्माष्टमी विश

Bollywood Celebs Janmashtami: अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, नीतू कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, धर्मेंद्र, पुलकित सम्राट और कई अन्य हस्तियों ने अपनी मनपसंद शुभकामनाएं भेजकर फैन्स को जन्माष्टमी विश किया...

bollywood Celebs Janmashtami 2020 best Wishes from Dharmendra Neetu Kapoor To Amitabh Bachchan Shilpa Shetty
बॉलीवुड सितारों ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म इंडस्ट्री पूरे उत्साह, जोश के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रही है।
  • कई बॉलीवुड हस्तियों अपनी मनपसंद शुभकामनाएं भेजकर फैन्स को विश कर रहे हैं।
  • इस असवर पर सेलेब्स अपने बचपन की जन्माष्टमी वाली अनसीन फोटोज भी शेयर कीं।

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। सोशल मीडिया भी इस त्यौहार की शुभकामनाओं से भर गया है। भगवान कृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाते हुए हर घर में पूजा-पाठ और मंदिरों को झूलों से सजाया जाता है। फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन जगत पूरे उत्साह, जोश के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मना रहा है। इस मौके पर अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, नीतू कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, धर्मेंद्र, पुलकित सम्राट और कई अन्य हस्तियों ने अपनी मनपसंद शुभकामनाएं भेजकर फैन्स को विश कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई हस्तियां इस असवर पर अपने बचपन के जन्माष्टमी वाले अनसीन फोटोज शेयर करती दिखीं। 

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक खास गाने का वीडियो शेयर किया है। इस गाने का नाम राधा तोरो कान्हा ने मुरली बजाई है जिसमें धर्मेंद्र-मीना कुमारी के साथ दिख रहे हैं। फिल्म पूर्णिमा के इस गाने के जरिए धर्मेंद्र ने अपने सभी फैन्स को शुभकामनाएं भेजी हैं। 

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल भी कृष्णा जन्माष्टमी पर एक अनसीन फोटो शेयर की है। ये तस्वीर में ईशा देओल के बचपन की है। इसमें मां हेमा मालिनी की गोद में बैंठी ईशा देओल कान्हा के रूप में तैयार होकर बेहद क्यूट दिख रही हैं। 

नीतू कपूर ने भी अपने फैन्स को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नीतू ने साल 1977 में आई अपनी फिल्म प्रियतमा का फेमस गाना राधे काहे तूने मुरली चुराई शेयर किया। इस गाने में नीतू कपूर राधा और जितेंद्र कान्हा के रूप में दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Happy Janmashtami #jai Krishna A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
To Lord Krishna .. and Ch(k)ris.. a very Happy Birthday! #HappyJanmashtami #KrishnaJanmashtami @chrishemsworth A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Wishing you and your family a very Happy Janmashtami! Let there be love, happiness and laughter A post shared by Namrata Shirodkar (@namratashirodkar) on

टिस्का चोपड़ा ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में नन्ही टिस्का चोपड़ा भगवान कृष्ण के रूप में दिख रही हैं। टिस्का ने लिखा, 'यह तस्वीर दो चीजों को साबित करती है- एक मैं लंबे समय से परफॉर्म करती आ रही हूं। दूसरा यह कि मैंने हमेशा कृष्ण के विचार से प्यार किया है... मैं धार्मिक नहीं हूं लेकिन हमेशा चंचल इश्कबाजी, प्यार, कृष्ण की बुद्धि से प्यार किया है! जन्माष्टमी की शुभकामनाएं...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Janmashtami #natkhat A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat) on

एक्टर पुलकित सम्राट ने भी इस मौके पर लिखा, 'आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!!' पुलकित अपने बचपन की इस तस्वीर में बिल्कुल पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। रणदीप हुड्डा सहित कई सितारों ने भी जन्माष्टमी की शुमकामनाएं दी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर