14 साल की उम्र में जितेंद्र को दिल दे बैठी थीं शोभा कपूर, घरवालों को बिन बताए की थी शादी

Jeetendra Shobha Kapoor love story: बॉलीवुड एक्टर जीतेंद्र की वाइफ शोभा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। जितेंद्र ने साल 1974 में शोभा कपूर से शादी की थी। जानिए लव स्टोरी...

Jeetendra, Shobha Kapoor
Jeetendra, Shobha Kapoor 
मुख्य बातें
  • जितेंद्र की वाइफ शोभा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • जितेंद्र जब 14 साल थे तो वह शोभा कपूर को अपना दिल दे बैठे थे।
  • जितेंद्र और शोभा कपूर के साथ चोरी-छिपे शादी की थी।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र की वाइफ शोभा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं। एकता कपूर और तुषार कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मम्मी को बर्थडे विश किया है। जीतेंद्र और शोभा कपूर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

जितेंद्र और शोभा कपूर बचपन से ही एक दूसरे से प्यार करते थे। शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तो उन्हें जितेंद्र से प्यार हो गया था। जितेंद्र ने शोभा कपूर को पहली बार मुंबई के मरीन ड्राइव पर देखा और मुंगफली के दाने भी फेंके।

16 साल की उम्र में दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताने लगे। जितेंद्र जब स्ट्रगल कर रही थीं तो शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी अपने प्यार यानि जितेंद्र को नहीं मिल पा रही थीं।

Ekta Kapoor shares adorable pic of parents Jeetendra and Shobha Kapoor

हेमा मालिनी के कारण आई दरार 
जितेंद्र एक वक्त हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे। यही नहीं इस कारण उनके और शोभा कपूर के रिश्ते में दरार भी आ गई थी। जितेंद्र और हेमा मालिनी शादी तक करने वाले थे लेकिन, इस बीच धर्मेंद्र शोभा कपूर को लेकर शादी में पहुंच गए। 

हंगामे के बाद हेमा मालिनी से जितेंद्र की शादी टूट गई। 1973 में 13 अप्रैल की तारीख  शादी के लिए तय हुई, लेकिन शादी से दो दिन पहले जितेंद्र के पिता की तबियत अचानक ज्यादा खराब हो गई और इन्हें अपनी शादी कैसिल करनी पड़ी। 

Shobha Kapoor - Wikipedia

छोड़ दी थी जॉब
31 अक्टूबर 1974 को जितेंद्र और शोभा कपूर ने चोरी-चुपके शादी कर ली। जितेंद्र से शादी करने के लिए शोभा कपूर ने अपनी जॉब तक छोड़ दी थी। इस कारण उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था।  

जितेंद्र को काफी मेहनत के बाद फिल्म बिदाई मिल गई। ये फिल्म सुपरहिट रही और जितेंद्र की किस्मत एक बार फिर खुल गई। जितेंद्र और शोभा कपूर की बेटी एकता कपूर फिल्म और टीवी सीरियल प्रोड्यूसर हैं। वहीं, तुषार कपूर एक्टर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर