Jeevan के असली नाम से अनजान है दुन‍िया, 61 फ‍िल्‍मों में क‍िया था नारद मुनि का रोल

Jeevan death anniversary: बॉलीवुड के महान कलाकार जीवन 10 जून 1987 को इस दुन‍िया से चले गए थे। आपको बता दें क‍ि 61 फ‍िल्‍मों में नारद मुन‍ि का रोल करने वाले जीवन के असली नाम से आजतक लोग अनजान हैं।

Bollywood Actor Jeevan
Bollywood Actor Jeevan  
मुख्य बातें
  • 10 जून 1987 को इस दुन‍िया से चले गए थे जीवन
  • 10 अक्‍टूबर 1915 को कश्‍मीर में हुए थे पैदा
  • 100 से अधिक ह‍िंदी फ‍िल्‍मों में क‍िया था काम

Jeevan death anniversary: बॉलीवुड के महान कलाकार जीवन 10 जून 1987 को इस दुन‍िया से चले गए थे। आपको बता दें क‍ि 61 फ‍िल्‍मों में नारद मुन‍ि का रोल करने वाले जीवन के असली नाम से आजतक लोग अनजान हैं। जीवन का असली नाम ओंकार नाथ धर था। जीवन के 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया।

26 रुपये लेकर पहुंचा थे मुंबई

10 अक्‍टूबर 1915 को कश्‍मीर में पैदा हुए जीवन अगर आज वह जिंदा होते तो 104 बरस के हो गए होते। जीवन के जन्म के बाद ही उनकी मां का निधन हो गया था। वहीं, तीन साल में उनके पिता का निधन हो गया। उनके 24 भाई बहन थे। वह जेब में 26 रुपये लेकर मुंबई आए थे और उस वक्‍त उनकी उम्र 18 साल थी। सबसे पहले उन्‍हें डायरेक्टर मोहनलाल सिन्हा के स्टूडियो में काम मिला। मोहनलाल ने उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। 

कहलाए गए नारद मुनि

जीवन ने लगभग 61 फिल्मों में नारद मुनि का रोल किया था। नारद मुनि के रोल पर जीवन ने एक बार कहा था कि अगर स्वर्ग से नारद मुनि खुद आ जाएं और उन्‍हें देख लें तो अपना डुप्लिकेट मान लेंगे। जीवन को पहचान 1935 में आई फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' से पहचान मिली थी। जीवन ने अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी, नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम जैसी यादगार फिल्मों में काम किया था।

ऐसा है परिवार 

जीवन के दो बेटे हैं जिनमें बॉलीवुड एक्‍टर किरण कुमार और भूषण जीवन हैं। किरण कुमार बॉलीवुड और टीवी में खूब सक्रिय हैं। वहीं, भूषण जीवन की 1997 में लिवर की खराबी के कारण मौत हो गई थी। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर किरण कुमार ने बताया कि पिता नारद का रोल करते वक्‍त नॉनवेज नहीं खाते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर