जॉन अब्राहम-अदिति राव हैदरी का फर्स्ट लुक रिलीज, अर्जुन कपूर- रकुलप्रीत संग इस फिल्म में नजर आएंगे

John Abraham and Aditi Rao Hydari First Look: जॉन अब्राहम, अदिति राव की क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी वाली फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील हो गया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं...

 Arjun Kapoor Rakul Preet Singh John Abraham And Aditi Rao Hydari Film first look revealed
अदिति राव हैदरी, जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जॉन अब्राहम और अदिति राव एकसाथ क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं।
  • फिल्म में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।
  • अदिति और जॉन अब्राहम फिल्म में अर्जुन कपूर के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे।

जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी जल्द एक लव स्टोरी जॉनर वाली अपकमिंग फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में दोनों के अलावा अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं। अब क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी वाली इस फिल्म का निर्माताओं ने हाल ही में फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है। जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी फर्स्ट लुक में एकसाथ काफी अच्छे दिख रहे हैं। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे नई शुरुआत बताया है।

तस्वीर में जॉन अब्राहम को पगड़ी पहने हुए देखा जा सकता है, जबकि अदिति राव हैदरी पेस्टल कुर्ता और शरारा पहने नजर आ रही हैं उन्होंने सिर पर हरा दुपट्टा भी लिया हुआ है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम फिल्म में अर्जुन कपूर के दादा-दादी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में भी दिखाई आएगी। जिसका बैकड्रॉप साल 1947 में भारत की आजादी के समय के आसपास का होगा। बताया गया है कि अदिति फिल्म में नीना गुप्ता के जवानी के दिनों की भूमिका निभाएंगी।

पिछले साल हुई थी फिल्म की घोषणा
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम और अदिति राव हैदरी स्टारर इस फिल्म की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी। अब तक फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है। जॉन और अदिति फिल्म में एक कपल की भूमिका निभाएंगे जिनकी प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। बाद में इस अधूरे प्रेम को अर्जुन कपूर का किरदार पूरा करने की कोशिश करेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arjunkapoor) on

जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
कुछ दिनों पहले यह बताया गया था कि फिल्म की स्टारकास्ट जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी ने मिरर को बताया था कि टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की कि सभी कलाकार सुरक्षित और कंफरटेबल रहें। निर्माता, गिल्ड द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखेंगे। पूरी कास्ट के साथ फिल्ममेकर 10 दिन की शूटिंग करने वाले हैं। यह फिल्म एक सीमा पार की प्रेम कहानी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर