John Abraham New Film: जॉन अब्राहम को मिला नई फिल्म का ऑफर, तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर!

बॉलीवुड
Updated Dec 31, 2019 | 11:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

John Abraham New Film Offer: जॉन अब्राहम के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लगा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम जल्द सुपरस्टार अजित कुमार की एक तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखेंगे...

John Abraham Accept Ajith kumar Tamil Film Vedalam Hindi remake offer
जॉन अब्राहम।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जॉन अब्राहम जल्द सत्यमेव जयते-2 में नजर आएंगे।
  • इसी बीच जॉन के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लगा है।
  • जॉन को एक तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक का ऑफर मिला है।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम को आखिरी बार निखिल आडवाणी की फिल्म बाटला हाउस में देखा गया था। जॉन ने इस फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था। अब जॉन अब्राहम जल्द अपकमिंग फिल्म सत्यमेव जयते-2, मुंबई सागा और पागलपंती को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि जॉन के हाथ एक और नया प्रोजेक्ट लगा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन अब्राहम जल्द सुपरस्टार अजित कुमार की एक तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखेंगे। ये तमिल फिल्म साल 2015 में आई वेदालम बताई जा रही है जिसके हिंदी रीमेक का ऑफर जॉन को मिला है। फिल्म वेदालम को सिनेमेटोग्राफर से फिल्म निर्माता बने शिव ने डायरेक्ट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thejohnabraham) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thejohnabraham) on

सूत्रों के अनुसार, भूषण कुमार ने फिल्म के राइड्स खरीदे हैं और जॉन से इस फिल्म के बारे में बात की है। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म के लिए हां कह दी है। अब सिर्फ फिल्म को लेकर पेपरवर्क होना बाकी है। जल्द ही जॉन अब्राहम की इस फिल्म के लिए बाकी कलाकारों और डायरेक्टर का नाम अनाउंस किया जाएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thejohnabraham) on

जॉन अब्राहम को इस फिल्म में देखना काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि इसी साल रिलीज हुई फिल्म तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक कबीर सिंह को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। ऐसे में हो सकता है कि जॉन की ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर