27 साल की हुईं कबीर सिंह की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, ब‍िक‍िनी तस्वीरों में देखें उनका हॉट अंदाज

बॉलीवुड
Updated Jul 31, 2019 | 11:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉक्स ऑफिस पर छाई है शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' में प्रीति बन कर अपनी मासूमियत से दर्शकों का द‍िल जीतने वाली कियारा आडवाणी का आज (31 जुलाई) को बर्थडे है। इस मौके पर देखें उनकी बिक‍िनी तस्‍वीरें-

Kiara adwani
Kiara adwani 

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर छाई है शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' में प्रीति बन कर अपनी मासूमियत से दर्शकों का द‍िल जीतने वाली कियारा आडवाणी का आज (31 जुलाई) को बर्थडे है। कियारा ने 2014 की हिंदी फ़िल्म फ़गली से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह 2016 की हिंदी बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आईं। सुशांत सिंह राजपूत संग इस फ‍िल्‍म ने उन्‍हें काफी पहचान थी। फिर 2018 की तेलुगु ड्रामा भारत अने नेनु में कियारा दिखाई दी। 

कबीर सिंह में कियारा आडवाणी अभिनेता शाहिद कपूर के अपोजिट उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति के रोल में नजर आई थीं। फ‍िल्‍म में उनके डायलॉग काफी कम थे लेकिन अपने एक्‍सप्रेशंस से उन्‍होंने अपने रोल को साबित किया था। फ‍िल्‍म में उनका रोल काफी सादगी भरा था। हालांकि असल जिंदगी में कियारा काफी हॉट हैं और कई बार अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल जीत चुकी है। कियारा कई बार बिकिनी अवतार भी धारण कर फैंस के दिलों की धड़कन तेज कर चुकी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

बता दें कि बेहतरीन अदाकारी के ल‍िए मशहूर कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया है। फ‍िल्‍मों में आने से पहले उन्‍होंने अपना नाम बदल लिया था। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था। नाम बदलने के पीछे वजह थी कि वह नहीं चाहती थीं कि फ‍िल्‍मों में दो दो आलिया हों। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) on

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कियारा बिजनेसमैन जगदीप आडवाणी की बेटी हैं। उनकी मां गेनेवीवे जाफरी टीचर रही हैं। उनकी फैमिली में छोटा भाई मिशाल आडवाणी है। घर में कियारा अपने भाई के सबसे करीब हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो कियारा के पास चार फ‍िल्‍में हैं। वह अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज और लक्ष्‍मी बॉम्‍ब, शेरशाह और इंदु की जवानी में नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर