Kajol बोलीं, न्यासा ने अजय को बॉयफ्रेंड के बारे में बताया तो वो बंदूक लेकर खड़े हो जाएंगे

बॉलीवुड
Updated Dec 27, 2019 | 07:37 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने हाल ही में बताया कि अगर उनकी बेटी न्यासा (Nysa) की लव लाइफ में कोई परेशानी होती है तो वो उसे लेकर अपने पिता अजय देवगन (Ajay Devgn) के पास नहीं जाएंगी।

Kajol and Ajay Devgn with Nysa
Kajol and Ajay Devgn with Nysa 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस काजोल ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी न्यासा अपने बॉयफ्रेंड के बारे में पिता अजय देवगन को नहीं बताएंगी
  • काजोल ने कहा कि अगर वो ऐसा करती हैं तो वो बंदूक लेकर खड़े हो जाएंगे
  • काजोल जल्द ही फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आएंगी

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आएंगे और इन दिनों दोनों इसके प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में काजोल एक्ट्रेस करीना कपूर खान के चैट शो में पहुंचीं और कई मुद्दों पर खुलकर बात की, जिनमें से एक मुद्दा उनकी बेटी न्यासा से जुड़ा था।

दरअसल करीना के शो में बात करते हुए काजोल ने बताया कि अगर कभी उनकी बेटी की लव लाइफ में कोई परेशानी होती है तो वो अपने पिता अजय देवगन के पास नहीं जाएंगी क्योंकि वो एक प्रोटेक्टिव पिता हैं बल्कि ऐसी समस्या को लेकर वो अपनी मां काजोल के पास जाएंगी। वहीं काजोल ने बताया कि ऐसा ही कुछ अगर उनके बेटे युग के साथ होता है तो वो अजय के पास जाएंगे। काजोल ने युग के बारे में बात करते हुए कहा कि वो अपने पिता को बहुत कूल समझता है और वो लड़कों वाली बातें करते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

 

न्यासा की लव लाइफ पर ऐसा होगा अजय का रिएक्शन

काजोल ने न्यासा के बारे में बात करते हुए कहा कि आखिर क्यों वो इस मुद्दे को लेकर अपने पिता के पास नहीं जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा, 'वो कभी अपने पिता को अपने बॉयफ्रेंड या ऐसी किसी चीज के बारे में नहीं बताएगी क्योंकि वो ऐसे शख्स हैं जो अपनी बंदूक लेकर खड़े हो जाएंगे, कहां है वो? कहां है वो?'

ट्रोलर्स के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर चुके हैं अजय

मालूम हो कि अजय कई बार उन लोगों के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके पिता वीरू देवगन के निधन के बाद न्यासा सैलून गईं थीं जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था जबकि उन्हें अजय ने ही सैलून भेजा था। एक्टर ने बताया था कि वो बहुत रो रही थी और उसका मूड बदलने के लिए बाहर जाने को कहा था।

अपने बच्चों के साथ अजय देवगन

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

इससे पहले भी न्यासा को उनके एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रोल किया गया था जिसमें वो हुडी पहने हुए नजर आईं थीं। इसे लेकर वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थीं। बाद में अजय ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि ट्रोलिंग से उनका पूरा परिवार प्रभावित होता है। एक्टर ने कहा था कि उनका हुडी लंबा था जिसके कारण उनकी शॉर्ट्स नजर नहीं आ रही थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल जल्द ही फिल्म तान्हाजी में नजर आएंगी। इस फिल्म में अजय देवगन सुबेदार तान्हाजी मालुसरे के रोल में नजर आएंगे तो वहीं काजोल सावित्री मालुसरे का रोल निभाती दिखेंगी। फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत हैं, ये 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर