Kajol on film with Shah Rukh: क्या शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी काजोल? एक्ट्रेस ने खुद दिया जवाब

बॉलीवुड
Updated Mar 03, 2020 | 19:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kajol on doing film with Shah Rukh Khan: हाल ही में खबरें आईं थीं कि काजोल और शाहरुख खान एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। अब काजोल ने खुद इस खबर की सच्चाई बताई है।

Kajol on doing film with Shah Rukh Khan
Kajol on doing film with Shah Rukh Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म कर रहे हैं शाहरुख!
  • फिल्म में काजोल को कास्ट करने की आई थी खबर
  • अब काजोल ने बताई इस खबर की सच्चाई

बॉलीवुड में वैसे तो कई ऑनस्क्रीन जोड़ियां आईं, लेकिन शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को आज भी आइकॉनिक माना जाता है। इनके किसी फिल्म में साथ आने का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरी बार दोनों फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि काजोल और शाहरुख फिर से बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। अब काजोल ने इस बात की सच्चाई बताई है।

दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि शाहरुख मुन्नाभाई एमबीबीएस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम करने वाले हैं। जिसकी शूटिंग अगस्त 2020 में शुरू होगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस के लिए काजोल और करीना कपूर खान के नाम सामने आ रहे थे। खबर के वायरल होते ही फैंस शाहरुख और काजोल की जोड़ी को फिर से फिल्म में देखने के लिए उत्सुक हो गए। हालांकि काजोल ने इससे इनकार किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kajol) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

काजोल ने किया इंकार
हाल ही में जूम टीवी के साथ बातचीत के दौरान काजलो ने बताया कि ये सब अफवाहें हैं और उनसे फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है। हालांकि शाहरुख ने अब तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। कहा जा रहा था कि इस फिल्म की शूटिंग कनाडा, लंदन और गुजरात में होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो शाहरुख 1 साल से भी ज्यादा वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके पास फिलहाल 2-3 फिल्में हैं। खबरों के मुताबिक शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी के अलावा साउथ डायरेक्टर Atlee और राज निदीमोरू व कृष्णा डीके की फिल्में हैं। हालांकि शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kajol) on

वहीं काजोल की अगर बात करें तो वे जनवरी में रिलीज फिल्म तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इसमें उनका रोल काफी छोटा लेकिन खास था। फिल्म में अजय देवगन, सैफ अली खान लीड रोल में थे। जनवरी में रिलीज हुई ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है और 275 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर ब्लॉकबस्टर बन गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर