Kalki Koechlin Pregnancy: मां बनने वाली हैं कल्कि कोचलिन, बॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड
Updated Dec 11, 2019 | 12:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kalki Koechlin Pregnancy Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी नई फोटो शेयर की हैं जिनमें वो अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आ रही हैं।

Kalki Koechlin with boyfriend Guy Hershberg
Kalki Koechlin with boyfriend Guy Hershberg 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन जल्द ही मां बनने वाली हैं और वो 8 महीने प्रेग्नेंट हैं
  • कल्कि ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग के साथ फोटो शेयर की जिसमें वो उनकी गोद में बैठी हैं
  • मालूम हो कि कल्कि और गाय हर्षबर्ग ने अबतक शादी नहीं की है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। कल्कि ने उस समय अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी जब वो पांच महीने प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद से वो लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

कल्कि ने अब एक बार फिर अपनी तस्वीर शेयर की है जो कि बेहद खास है। दरअसल इस फोटो में उनके बॉयफ्रेंड Guy hershberg भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो काफी क्यूट है जिसमें कल्कि अपने बॉयफ्रेंड की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, 'ये अब भी मुझे अपनी गोद में बैठने देते हैं'। इस पोस्ट में हैशटैग के जरिए कल्कि ने बताया कि यह उनकी प्रेग्नेंसी का 8वां महीना है और उनका 11 किलो वजन बढ़ गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
He still let's me sit on his lap? #8monthspregnant #11kgsup #love Photo by @gangulytikka A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

मालूम हो कि उनके बॉयफ्रेंड इजरायली हैं और अभी दोनों ने शादी नहीं की है। अपने बच्चे के जन्म को लेकर कल्कि ने बताया था कि वो गोवा में पानी के अंदर अपने बच्चे को जन्म देंगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था इसलिए वो इस प्रथा को आगे ले जाएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

बता दें कि कल्कि ने साल  2011 में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और करीब चार साल बाद 2015 में दोनों अलग हो गए। दोनों का रिश्ता जरूर खत्म लेकिन अब भी दोनों दोस्त हैं। कल्कि की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर अनुराग ने कहा था कि अगर उन्हें कोई जरूरत हो तो वो उन्हें किसी भी समय कॉल कर सकती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर