बिन शादी मां बनने वाली हैं कल्कि कोचलिन, प्रेग्नेंसी की खबर पर पूर्व पति अनुराग कश्यप ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Oct 01, 2019 | 19:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन पांच महीने प्रेग्नेंट हैं जिसकी जानकारी हाल ही में उन्होंने दी। उन्होंने बताया की प्रेग्नेंसी की खबर पर उनके पूर्व पति अनुराग कश्यप का क्या रिएक्शन था।

Kalki Koechlin with  ex husband Anurag Kashyap
Kalki Koechlin with ex husband Anurag Kashyap 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में खुलासा किया कि वो पांच महीने प्रेग्नेंट हैं
  • मालूम हो कि कल्कि इजरायली लड़के को डेट कर रही हैं और अभी दोनों की शादी नहीं हुई है
  • कल्कि ने साल 2011 फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है, वो पांच महीने की प्रेग्नेंट हैं। कल्कि एक इजरायली शख्स गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। साल 2011 में उन्होंने फिल्म मेकर अनुराग कश्यप से शादी की थी लेकिन साल 2015 में दोनों अलग हो गए।

कल्कि और अनुराग भले ही अलग हो गए हों लेकिन आज भी दोनों दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं। कल्कि से हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर पर उनके एक्स- हसबैंड अनुराग कश्यप का क्या रिएक्शन था? इसपर कल्कि ने बताया कि यह खबर जानने के बाद अनुराग ने उनका पेरेंट्स क्लब में स्वागत किया। इतना ही नहीं अनुराग ने उन्हें कहा कि अगर उन्हें कोई जरूरत हो तो वो उन्हें (अनुराग को) किसी भी समय कॉल कर सकती हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

कल्कि ने बताया, 'अनुराग ने पेरेंट्स क्लब में मेरा स्वागत कर कहा कि किसी भी चीज की जरूरत होने पर मुझे फोन करना। आलिया (अनुराग की बेटी) और अपने भाई ओरियल को बड़ा होते देख मैं जिंदगी भर के इस रोल को देख चुकी हूं। 

पानी में देंगी बच्चे को जन्म

मालूम हो कि अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते समय कल्कि ने बताया कि वो पांच महीने प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के चलते उनमें कई बदलाव आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो गोवा में अपने बच्चे को जन्म देंगी, क्योंकि उनका जन्म भी गोवा में पानी के अंदर हुआ था इसलिए वो इस प्रथा को आगे ले जाते हुए अपने बच्चे को पानी में जन्म देंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

बॉयफ्रेंड को किस करते हुए शेयर की थी फोटो

कल्कि ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो उन्हें किस करती नजर आ रही थीं। इस फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा था, 'जब मैं अपने फेवरेट केवमैन के साथ होती हूं तो वो हमेशा संडे होता है।' बता दें कि गाय इजरायली कंपोजर, टीचर और पियानिस्ट हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं। खबरों की मानें तो वो जानवरों के लिए काम करने वाली एक एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर