बेटी के जन्‍म के बाद Kalki Koechlin ने बताया अनुभव, शेयर की ड‍िलीवरी के समय की तस्‍वीर

kalki koechlin daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन कुछ दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस डिलीवरी को दौरान की एक तस्वीर शेयर की है।

Kalki Koechlin
Kalki Koechlin 
मुख्य बातें
  • कल्कि ने हाल ही में डिलीवरी के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है।
  • कल्कि ने 17 घंटे के लेबर पेन के बाद एक बेटी को जन्म दिया था।
  • कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग माता-पिता बनने के बाद काफी खुश हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। जन्म के एक दिन बाद ही कल्कि ने बेटी के नाम का खुलासा कर दिया था। मां बनने के बाद उन्होंने डिलीवरी के दौरान अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि 17 घंटे के लेबर पेन के बाद उन्होंने बेबी को जन्म दिया था। बता दें कि कल्कि ने बेटी सैफो को पानी के अंदर जन्म दिया था। वहीं हाल ही में उन्होंने डिलीवरी के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में कल्कि कोचलिन एक बड़े से बाथ टब में बैठी हुई हैं। तस्वीर में उनका हाथ डौला (woman's maid) ने पकड़ रखा है। इस दौरान घबराई हुई कल्कि लगातार कोशिश कर रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ने लिखा- डौला मैं तुम्हारे बिना बच्चे को जन्म नहीं दे सकती और न ही बात कर सकती हूं। ये शब्द प्राचीन ग्रीक शब्द है जिसका मतलब है 'महिला नौकरानी' और ये महिलाओं के लिए एक सपोर्ट सिस्टम है। प्रेग्नेंसी में लेबर पेन दौरान वो आपका ख्याल रखती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब तक प्रेग्नेंट नहीं थी, तब तक मुझे डौला के काम के बारे में नहीं पता था। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितना पढ़ते हैं, तैयार करते हैं या अपने डॉक्टर से पूछते हैं। बच्चे को जन्म देना एक चैलेंज है, जिसके बारे में सिर्फ एक अनुभव कर सकता है और आपको प्रैक्टिस भी करवा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड हर्शबर्ग माता-पिता बनने के बाद काफी खुश हैं। जन्म के बाद कल्कि ने अपनी बेटी के फुटप्रिंट्स की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपने इमोशन्स भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम Sappho रखा है। ये एक ग्रीक शब्द है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kalki (@kalkikanmani) on

 

कल्कि ने अपनी बेटी को पानी के अंदर जन्म दिया था। इसका खुलासा कल्कि ने पहले ही कर दिया था। दरअसल एक्ट्रेस की मां ने भी पानी में ही बच्चे को जन्म दिया था। ऐसे में कल्कि चाहती थी, कि वो इस प्रथा को आगे लेकर जाए।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर