Kamal Haasan Birthday: 24 साल की उम्र में कमल हासन ने की थी शादी, फिर लिव-इन में रहते हुए बन गए थे पिता

बॉलीवुड
Updated Nov 07, 2019 | 08:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kamal Haasan Birthday: एक्टर कमल हासन ने 24 साल की उम्र में डांसर वाणी गणपति से शादी कर ली थी लेकिन शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। तलाक से पहले ही कमल एक्ट्रेस सारिका के साथ लिव-इन में रहने लगे थे।

Kamal Haasan Birthday
Kamal Haasan Birthday 
मुख्य बातें
  • आज बॉलीवुड एक्टर कमल हासन का बर्थडे है और वो 65 साल के हो गए हैं
  • कमल ने 24 साल की उम्र में जानी मानी डांसर वाणी गणपति से शादी की थी लेकिन 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया
  • कमल एक्ट्रेस सारिका के साथ लिव-इन में थे और दोनों शादी से पहले ही पेरेंट्स बन गए थे

एक्टर, डांसर, डायरेक्टर, स्क्रीन राइटर और प्रोड्यूसर कमल हासन का आज जन्मदिन है और वो 65 साल के हो गए हैं। कमल हासन का जन्म 7 नवंबर 1954 हुआ था। उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फिल्म कलाथुर कोनम्मा से एक्टिंग की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला। इसके बाद साल 1962 में उन्होंने मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखा और 1975 में उन्होंने फिल्म अपूर्वा रागंगल से लीड रोल में डेब्यू किया।

कमल हासन ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार में होती है। वो हमेशा अपने काम और बेहतरीन एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहे लेकिन इसके साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते भी हमेशा खबरों में बने रहे। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kamal Haasan Enthusiast (@we_speak_kamalism) on

कमल हासन 24 साल के ही थे तभी साल 1978 में उन्होंने मशहूर डांसर वाणी गणपति से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। दोनों ने साल 1975 में फिल्म Melnaattu Marumagal साथ काम किया। शादी के बाद कई फिल्मों में वाणी ने कमल की कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर भी काम किया लेकिन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी और शादी के 10 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। 

दोनों के तलाक की वजह एक्ट्रेस सारिका को बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक कमल हासन का अफेयर सारिका के साथ था और वाणी से अलग होने से पहले ही वो सारिका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में आ गए थे। इस दौरान साल 1986 में दोनों पेरेंट्स भी बन गए और उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने श्रुति हासन रखा। श्रुति के जन्म के बाद साल 1988 में कमल और सारिका शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद उनके घर एक बेटी अक्षरा का जन्म हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kamal Haasan (@ikamalhaasan) on

कमल हासन और सारिका के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन इस बीच उनके बीच एक अन्य महिला आ गई। यह दूसरी महिला थी गौतमी, जो तमिल, तेलेगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बताया जाता है कि गौतमी, सारिका की बेस्ट फ्रेंड थीं और इस दौरान उनका अफेयर कमल से हुआ। सारिका इससे काफी आहत हुईं और शादी के 16 साल बाद 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया।

सारिका से तलाक के बाद कमल गौतमी के साथ लिव-इन में रहे लेकिन दोनों ने शादी नहीं की। दोनों करीब13 साल तक लिव-इन में थे लेकिन 2016 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, जिसका जानकारी गौतमी ने ब्लॉग के जरिए दी। गौतमी ने ब्लॉग में लिखा, कमल से अलग होने का फैसला मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। उन्होंने लिखा कि 13 साल साथ रहने के बाद यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत कठिन है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर