काजोल के को-स्टार Kamal Sadanah की टूटी शादी, 21 साल बाद किया पत्नी से अलग होने का फैसला

Kajol Bekhudi co-star kamal sadanah Marriage End: कमल सदाना मुंबई में ही रह रहे हैं जबकि उनकी पत्नी लिसा गोवा में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए चली गई हैं...

Kamal Sadanah marriage is over Kajol Bekhudi co-star got Married make up artist Lisa 21 years ago
काजोल और अपनी फैमिली के साथ कमल सदाना। 
मुख्य बातें
  • काजोल के को-स्टार कमल सदाना की शादी टूट गई है।
  • कमल सदाना अपनी पत्नी लिसा जॉन से 21 साल बाद अलग हो गए।
  • कपल के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं।

पुराने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता कमल सदाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 1992 में फिल्म बेखुदी से काजोल के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले कमल सदाना अपनी पत्नी लिसा जॉन से अलग हो गए। दोनों ने 21 साल साथ रहने के बाद अपनी शादी खत्म करने की फैसला किया है। 

कमल ने अलग होने की खबर की पुष्टि की। उन्होंने अपने इस डिसीजन के बारे में बात करते हुए इसे जीवन का हिस्सा बताया है। कमल सदाना मुंबई में ही रह रहे हैं जबकि उनकी पत्नी लिसा गोवा में अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए चली गई हैं। 

कमल ने सेपरेशन के बारे में बताया कि दो लोग अलग हो जाते हैं और अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। ऐसी चीजें हर जगह हो रही हैं और उनमें से एक हमारा भी रिश्ता है। कमल और लिसा 1 जनवरी 2000 को शादी के बंधन में बंधे थे। कमल सदाना ने 2005 में बॉलीवुड छोड़ दिया और उनकी पत्नी लिसा एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों के दो बच्चे, एक बेटा जिसका नाम अंगथ और एक बेटी लीया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kamalsadanah)

दिवंगत निर्माता और निर्देशक बृज सदाना के घर जन्मे कमल सदाना ने दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती के साथ फिल्म रंग में बड़ी सफलता हासिल की थी। कमल सदाना को आज भले ही स्‍क्रीन पर देखा ना जाता हो, लेकिन उन्‍होंने कई शानदार फ‍िल्‍मों में अभिनय किया। कमल ने रंग, बाली उमर को सलाम और फौज जैसी फिल्मों में काम किया। वह अच्‍छे एक्‍टर थे और अच्‍छे दिखते थे लेकिन बतौर एक्‍टर फिल्म इंडस्ट्री में सफल नहीं होने के बाद उन्होंने फिल्म रोर में बतौर डायरेक्टर काम किया। 

आपको बता दें, कमल सदाना का जीवन काफी दुखों से भरा है। कमल के पिता बृज ने कथित तौर पर नशे में अपनी पत्नी सईदा खान और बेटी नम्रता सदाना की गोली मारकर हत्या करने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दुखद घटना कमल के 20वें जन्मदिन पर हुई जब वह अपने लिए एक पार्टी का आयोजन कर रहे थे। कमल का पूरा परिवार खत्‍म हो गया था और वह काफी दुखी रहते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर