Panga New Poster: 'पंगा' के नए पोस्टर में कंगना रनौत के साथ दिखीं ऋचा चड्ढा, दो दिन बाद रिलीज होगा ट्रेलर

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 21:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Panga New Poster: कंगना रनौत की फिल्म पंगा का नया पोस्टर रिलीज हो गया है जिसमें वो एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा संग नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर दो दिन बाद यानी 23 दिसंबर को रिलीज होगा।

Panga New Poster
Panga New Poster 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा का नया पोस्टर रिलीज हो गया है
  • इसमें कंगना के साथ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी नजर आ रही हैं
  • फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी जबकि इसका ट्रेलर 23 दिसंबर को रिलीज होगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म पंगा आने वाली है जिसे लेकर वो चर्चा में हैं। फिल्म में कंगना जया निगम के रोल में नजर आएंगी और फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म का अब नया पोस्टर सामने आ गया है जिसे फिल्म के डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी ने जारी किया है।

फिल्म के इस नए पोस्टर में कंगना के साथ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी नजर आ रही हैं, दोनों साथ में सीढ़ियों पर बैठी हंस रहीं हैं। जहां कंगना ब्राउन कलर सूट सलवार और पिंक कलर का स्वेटर पहने दिख रही हैं वहीं ऋचा ब्लू डेनिम और रेड व ब्लू चेक्स शर्ट के साथ जैकेट पहने नजर आ रही हैं। दोनों के हाथ में चाय की प्याली भी देखी जा सकती है। पोस्टर में लिखा है, 'जो सपने देखते हैं वो पंगा लेते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari) on

इस फिल्म में कंगना जया नाम की लड़की के रोल में होंगी जबकि ऋचा मीनू नाम की लड़की का रोल निभाती नजर आएंगी। इस पोस्टर को शेयर कर लिखा, 'जया और मीनू, इनकी दोस्ती की कहानी हम सबसे जुड़ी है। 23 दिसंबर 2019 को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर।' 

इससे पहले अश्विनी ने आज फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस नीना गुप्ता और जस्सी गिल भी नजर आ रहे थे। इस पोस्टर में कंगना रनौत, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और यज्ञ भसीन सोफे पर बैठे हंसते नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि फिल्म में नीना गुप्ता कंगना की मां के रोल में जबकि यज्ञ उनके बेटे के रोल में नजर आएंगे। वहीं जस्सी कंगना के पति का रोल निभाते दिखेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari) on

कंगना रनौत स्टारर फिल्म पंगा अगले साल 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को अश्विनी अय्यर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा और जस्सी गिल के अलावा नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर 23 दिसंबर को रिलीज होगा जबकि फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा, नीना गुप्ता और जस्सी गिल के अलावा एक्टर पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर