MAMI Festival: कंगना की बहन रंगोली ने शादी की बात पर साधा आलिया-करण पर निशाना, करीना को भी लिया आड़े हाथ

बॉलीवुड
Updated Oct 14, 2019 | 15:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

MAMI Festival के दौरान करण जौहर फिल्मों और कला को छोड़ आलिया भट्ट की शादी की बात करने लगे, जिस पर कंगना रनौत की बहन रंगोली का गुस्सा फूट गया।

Rangoli Chandel, Kareena Kapoor khan, Alia Bhatt, Karan Johar
Rangoli Chandel, Kareena Kapoor khan, Alia Bhatt, Karan Johar  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान पर भड़कीं रंगोली चंदेल
  • फिल्म फेस्टिवल में शादी के बारे में बात करने पर हुई गुस्सा
  • ट्वीट कर जाहिर की नाराजगी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की तरह उनकी बहन रंगोली चंदेल भी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वे कई बार ट्विटर पर कई बॉलीवुड सेलेब्स से उलझ चुकी हैं। एक बार फिर रंगोली चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ-साथ करीना कपूर खान पर निशाना साधा है।

दरअसल हाल ही में 21वां MAMI Festival संपन्न हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे यहां पहुंचे थे। इनमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और करण जौहर भी शामिल हैं। इस दौरान करण, करीना और आलिया से उनके करियर और फिल्मों के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन तभी उन्होंने इस बातचीत को शादी की तरफ मोड़ दिया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@zoomtv) on

करण ने आलिया पूछा कि क्या उन्होंने इस बारे में कल्पना की है कि एक दिन करीना उनकी ननद होंगी, क्योंकि वे रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। इस पर करीना ने उत्साहित होकर कहा कि अगर आलिया उनके परिवार का हिस्सा बनती हैं तो वे बेहद खुश होंगी। तभी करण ने कहा कि जब भी ऐसा होगा तो वे और करीना बहुत खुश होंगे और थाली लिए स्वागत में खड़े होंगे।

इसी बात से रंगोली भड़क गई और उन्होंने तीनों पर फेस्टिवल को किट्टी पार्टी बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि पहले अवॉर्ड शोज को और अब फिल्म फेस्टिवल्स को भी किट्टी पार्टी बना दिया।

इसके बाद रंगोली ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि MAMI की क्लोजिंग चर्चा ये थी कि आलिया इस वक्त की सबसे महान कलाकार है और वो करीना जी की भाभी है और उनकी शादी में करण जी पूजा का थाल लेकर उनका स्वागत करेंगे। अच्छा है, हम जैसे गंवार क्या जाने आर्ट की बातें, हमें तो कुछ समझ आया ही नहीं।

आपको बता दें कि करीना और आलिया फिल्म उड़ता पंजाब में साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि फिल्म में दोनों का एक भी सीन साथ में नहीं था। अब दोनों करण जौहर की फिल्म तख्त में एक साथ दिखेंगी। ये एक मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा है, जिसमें आलिया, करीना के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर