सोशल मीडिया पर करण जौहर की वापसी! रणवीर सिंह की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट

Karan Johar active on Social Media: लंबे समय के बाद इंस्टाग्राम पर करण जौहर की गतिविधि देखने को मिली है। लगातार ट्रोलिंग के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

Karan Johar and Ranveer Singh
करण जौहर और रणवीर सिंह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर नहीं दिखी करण जौहर की कोई गतिविधि
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लगातार हो रहे थे ट्रोल
  • रणबीर सिंह की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए आए नजर

मुंबई: दीपिका पादुकोण के कमेंट सेक्शन में लोगों के बड़ी संख्या प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। रणवीर सिंह अपनी बातों को खुलकर जाहिर करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और अक्सर वह अपने जोशीले बेबाक मिजाज के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही के एक इंस्टाग्राम लाइव में, अभिनेता गाना गुनगुनाते हुए देखा गया।

एफए कप जीत के लिए रणवीर सिंह आर्सेनल का सपोर्ट कर रहे थे! आर्सेनल के प्रशंसक रणवीर सिंह ने अपने फैंस और फॉलोवर्स के साथ इस खुशखबरी को शेयर करने में देर नहीं लगाई और एक बार फिर अपने स्वाभाविक मिजाज से पूरी तरह लोगों का दिल जीत गया।

उनका इंस्टाग्राम लाइव सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही था लेकिन इस दौरान फॉलोवर्स से उन्हें शानदार प्रतिक्रिया मिली और ऐसा लग रहा था कि वे सभी भी अभिनेता के लिए आर्सेनल की जीत का इंतजार कर रहे थे। इस बीच कुछ ऐसा भी हुआ जिसने लोगों  का ध्यान आकर्षित किया, उनके दोस्त और फिल्म निर्देशक व निर्माता करण जौहर ने भी इस पर रिएक्शन दिया और इमोजी शेयर करके हंसते नजर आए।

रणवीर सिंह को लेकर करण जौहर का कमेंट आप यहां देख सकते हैं:

Karan Johar reaction on ranveer singh

रणवीर और करण एक बेहद अलग बॉन्ड को शेयर करने वाले लोग हैं और एक दूसरे के साथ हल्का-फुल्का मजाक करते रहते हैं। करण जौहर के टॉक शो कॉफ़ी विद करण में रणवीर की मौजूदगी हो या फिर कोई और मौका दोनों के बीच यह बॉन्डिंग देखने को मिलती रहती है।

बीते कुछ समय से करण जौहर सोशल मीडिया पर नदारद नजर आ रहे थे और उन्हें बीते दिनों कई बार लोगों की ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम जुड़ा था।

अगर वर्कफ्रंट पर रणवीर सिंह की बात करें तो वह क्रिकेट 1983 क्रिकेट विश्वकप पर बनी फिल्म में कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर