Video: Corona Virus पर ढाई साल के बेटे यश से करण जौहर ने पूछा ये सवाल, मिला मजेदार जवाब

Karan Johar Video: लॉकडाउन के कारण करण जौहर फिलहाल सभी सेलेब्स अपने घर में है। करण जौहर ने अपने बेटे यश का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह यश से कोरोना वायरस पर सवाल पूछ रहे हैं।

Karan Johar Kids
Karan Johar Kids 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण सेलेब्स फिलहाल अपने घर पर हैं।
  • करण जौहर अपने बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में बता रहे हैं।
  • करण जौहर ने अपने बेटे यश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में इस वक्त लॉकडाउन चल रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी ये वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। डायरेक्टर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बच्चे यश और रूही का एक वीडियो शेयर किया है। 

करण जौहर वीडियो में अपने बेटे यश से पूछ रहे हैं- 'मैंने तुम्हें कोरोना वायरस के बारे में बता दिया है। अब तुम इसके बारे में क्या कहना चाहते हो?' इस पर यश कहते हैं- 'ये बहुत बुरा है।' करण फिर पूछते हैं कि-'तुम इसके लिए क्या कर रहे हो?'

करण में कहते हैं- 'तुम खेलकर कोरोना वायरस से लड़ रहे हो। मुझे लगता है हर किसी का एक अलग तरीका होता है।' वीडियो के साथ करण जौहर ने लिखा- 'हर कोई अपने तरीके से कोरोना से लड़ रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Everyone fighting it in their own way ...Yash doing his own thing to fight it ... A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

वायरल हुआ था वीडियो
करण जौहर इससे पहले एक वीडियो में यश और रूही से पूछते हैं कि कोरोना वायरस क्या है?  यश कोई जवाब देते तभी रूही बोलती हैं और कहती हैं- 'नहीं, मैंने पेप्पा पिग के बारे में सुना है।' करण  यश से दोबारा पूछते हैं कि वह इस बारे में जानते हैं।  यश कहते हैं, 'जॉर्ज।'

बच्चों का जवाब सुनने के बाद करण कहते हैं- 'साफ है कि आप इंटरनेशनल अफेयर्स के बारे में जानकारी नहीं रख रहे हैं। इस बारे में हमें  कुछ करना पड़ेगा।' अपने वीडियो के साथ करण ने लिखा- 'बच्चों को वर्तमान वातावारण के बारे में और ज्यादा बताने की जरूरत है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Need to start making them more aware of the current circumstance! Much more than @officialpeppa and George! A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

रुक गई तख्त की शूटिंग 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की अगली फिल्म तख्त थी। हालांकि, कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की शूटिंग अभी टल गई है। तख्त के जरिए लगभग चार साल बाद करण जौहर डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। 

तख्त अगले साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी मुगल बादशाह शाहजहां उनके बेटे दारा शिकोह, औरंगजेब के बीच तख्त की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, करीना कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर