Karan Johar COVID-19: करण जौहर के घर में 2 लोगों को हुआ कोरोना, टेस्ट के बाद बिल्डिंग में किया क्वारंटाइन

Karan Johar House Staff members Find Coronavirus Positive: करण जौहर के घर में भी कोरोना पहुंच गया है। उनके घर में 2 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है...

karan johar House Two Staff members Find Coronavirus positive And quarantine
करण जौहर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • करण जौहर के घर में भी कोरोना पहुंच गया है।
  • करण के घर में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • ये 2 सदस्य करण जौहर के घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर हैं।

करण जौहर आज 48 साल के हो गए हैं। इस खुशी के मौके पर उनके घर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। खबर है कि करण जौहर के घर में भी कोरोना पहुंच गया है। फिल्ममेकर ने खुद इस बात की जानकारी दी कि उनके घर में 2 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ये 2 सदस्य करण जौहर के घर में काम करने वाले स्टाफ मेंबर हैं। जिनमें लगातार कोरोना का लक्षण देखने को मिल रहे थे और जांच के बाद दोनों ही हाउसकीपिंग मेंबर कोरोना पीड़ित पाए गए।

करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसे लेकर एक आधिकारिक बयान शेयर किया है। करण जौहर ने बयान में कहा है कि कोविड-19 के लक्षण विकसित होते ही स्टाफ सदस्यों को अलग-थलग कर दिया गया था। इसके तुरंत बाद ही बीएमसी को सूचित किया गया। उन्होंने सूचना मिलते ही बाकी स्टाफ मेंबर्स और परिवार के सदस्यों को अगले 14 दिनों के लिए सेल्फ-आईशॉलेशन में रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar) on

करण जौहर ने इसमें बताया कि आज सुबह उन्हें मिलाकर घर में मौजूद सभी सदस्यों का परीक्षण किया गया था। करण जौहर के साथ उनकी फैमिली का टेस्ट नकारात्मक आया है। हालांकि इसके बाद भी पूरा परिवार एहतियात के तौर पर अगले 14 दिनों तक बताए गए सभी नियमों का पालन करेगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@karanjohar) on

करण जौहर ने कोरोना स्टेटमेंट से पहले ही अपने जन्मदिन के जश्न का वीडियो शेयर किया था। इसमें वो अपने बच्चों रूही, यश के साथ बर्थडे केक काटते दिखे थे। वीडियो में करण की मां हीरो जौहर भी नजर आई थीं। इस वीडियो में बर्थडे बॉय करण को उनके बच्चे जन्मदिन का केक खाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। क्योंकि बच्चों का मानना है कि अगर करण जौहर इसे खाएंगे तो वे मोटे हो जाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर