[Video] किसी भी वक्त हो सकती है करीना कपूर की डिलवरी, घर पहुंचने लगे गिफ्ट्स

करीना कपूर की ड्यू डेट करीब आ रही है। इससे पहले ही बेबो को कई गिफ्ट्स मिलने लगे हैं। करीना ने इन गिफ्ट्स की फोटो शेयर की है। इससे हिंट मिल रही है कि होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की?

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan
Kareena Kapoor, Saif Ali Khan 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर किसी भी वक्त दूसरी बार मां बन सकती हैं।
  • करीना कपूर को डिलीवरी से पहले कई गिफ्ट मिले हैं।
  • करीना कपूर ने गिफ्ट खोलते हुए फोटोज शेयर की है।

मुंबई. करीना  कपूर खान किसी भी वक्त गुड न्यूज दे सकती हैं। इससे पहले ही उनके चाहने वाले कई गिफ्ट्स भेज रहे हैं। करीना सोशल मीडिया पर इन गिफ्ट्स की फोटोज शेयर कर रही हैं। इससे हिंट मिल रहा है कि करीना कपूर बेटे को जन्म देने वाली हैं ये बेटी। 

सोशल मीडिया पर करीना कपूर ने नई फोटो में गिफ्ट ब्लू और पिंक कलर के रैपर में रैप किया था। इसमें गिफ्ट बॉक्स, फूलों के गुलदस्ते, गूडीज और बेबी प्रोडक्ट शामिल हैं। 

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर गिफ्ट को खोलते हुए वीडियो शेयर किया था। एक गिफ्ट में छोटा सा कंबल दिखाया गया है। वहीं, दूसरे में कपड़े नजर आ रहे हैं।

करिश्मा कपूर पहुंची घर 
रिपोर्ट्स के मुताबिक वैलेंटाइन वीकेंड में करीना कपूर बच्चे को जन्म देने वाली थीं। करीना कपूर को डॉक्टर के क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था। करीना के चेहरे पर मुस्कान थी।

करीना कपूर डिलवरी से पहले उनके माता-पिता रणधीर कपूर और बबीता कपूर माउंट मैरी चर्च में गए थे। इसके अलावा उनकी बहन करिश्मा कपूर भी बेबो का हाल जानने उनके घर आई थीं।

स्वागत की तैयारी में सैफ अली खान
रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ अली खान इस दौरान नन्हें तैमूर अली खान के साथ बिजी हैं। दोनों ही घर में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से कर रहे हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में लगभग 9 साल बाद करीना और आमिर खान की जोड़ी बनने जा रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर